फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ban on the consumption of unidentified fish found in floodwaters.

Gorakhpur News: बाढ़ के पानी से मिली अज्ञात मछलियों के सेवन पर रोक

Thu, 03 Sep 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ban on the consumption of unidentified fish found in floodwaters.
-पहचान और खाद्य सुरक्षा जांच पूरी होने तक खरीद-बिक्री से बचने की सलाह
विज्ञापन

-गूंच मछली जहरीली नहीं, सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के कारण गंडक नदी समेत विभिन्न नदियों में बाढ़ का पानी आने से कुछ क्षेत्रों में अज्ञात और असामान्य मछलियां मिलने की सूचना है। इनमें गूंच या गोइता कैटफिश जैसी प्रजातियां होने की संभावना जताई जा रही है। इन मछलियों की वैज्ञानिक पहचान विशेषज्ञों की ओर से की जा रही है।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार गूंच मछली अपने आप में जहरीली नहीं है। इसे नेपाल से आई नई या विदेशी मछली मानना भी उचित नहीं है। फिलहाल मुख्य चिंता बाढ़ के पानी के साथ आई अज्ञात मछलियों की खाद्य सुरक्षा को लेकर है। बाढ़ के दौरान मछलियां दूषित पानी, सीवेज, मृत जीवों और अन्य प्रदूषकों के संपर्क में आ सकती हैं। इसलिए पहचान और खाद्य सुरक्षा संबंधी जांच पूरी होने तक बाढ़ के पानी से पकड़ी गई अज्ञात या असामान्य मछलियों की खरीद-बिक्री और सेवन नहीं किया जाना चाहिए। मत्स्य विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। मछलियों की पहचान के साथ खाद्य सुरक्षा से संबंधित वैज्ञानिक जांच भी कराई जा रही है। विभाग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है।
विज्ञापन


बाढ़ के पानी से मिली अज्ञात मछलियों की वैज्ञानिक पहचान और खाद्य सुरक्षा जांच पूरी होने तक इनके सेवन से बचना जरूरी है। गूंच मछली को जहरीली या विदेशी मछली मानना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बृजेश कुमार, उप निदेशक मत्स्य, गोरखपुर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed