{"_id":"6a988eb0f97cc6a8d6057c68","slug":"swine-flu-10-beds-reserved-at-district-womens-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1438553-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू : जिला महिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू : जिला महिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मरीजों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला महिला अस्पताल में महिला रोगियों के लिए 10 बेड का अलग स्वाइन फ्लू वार्ड तैयार किया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल में 14 और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 20 बेड आरक्षित किए जा चुके हैं।
जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार झा ने बताया कि चिकित्सकों समेत 27 स्वास्थ्यकर्मियों को एच1एन1 इन्फ्लुएंजा का टीका लगाया गया है। टीके मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए थे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टीके भी मंगाए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित सभी सीएचीसी व पीएससी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने और जरूरत के अनुसार जांच कराने को कहा है।