फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pregnant women wish to deliver on Janmashtami

Gorakhpur News: गर्भवती महिलाओं को जन्माष्टमी पर प्रसव की चाह

Thu, 03 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women wish to deliver on Janmashtami
- महिलाएं मांग रहीं जन्माष्टमी की डिलीवरी डेट
विज्ञापन



गोरखपुर। बच्चों के जन्म की तारीख को लेकर अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई दंपती चाहते हैं कि उनके बच्चे का जन्म जन्माष्टमी पर हो। जिला महिला अस्पताल में इन दिनों प्रसव की संभावित तारीख को लेकर कुछ महिलाएं अपनी पसंद की तारीख की मांग कर रही हैं। प्रसूताओं का मानना है कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के दिन बच्चे का जन्म होना शुभ और सौभाग्य की बात होगी।

जिला महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. अनिल झा ने बताया कि महिलाओं की तरफ से अपनी पसंद की तारीख की मांग तो होती है लेकिन डिलीवरी का दिन मुख्य रूप से मां और बच्चे की मेडिकल कंडीशन को देखते हुए तय किया जाता है। केवल किसी शुभ दिन के लिए डिलीवरी की तारीख को आगे या पीछे करना उचित नहीं है। सामान्य स्थिति में भी डिलीवरी की संभावित तारीख केवल अनुमान होती है। मां की स्थिति के आधार पर डॉक्टर जरूरी निर्णय लेते हैं। खासकर सीजेरियन डिलीवरी में भी तारीख तय करते समय मेडिकल जरूरत को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन


मेडिकल कंडीशन सही न होने पर नहीं मिल पा रही तारीख
सीजेरियन डिलीवरी कराने वाली कई महिलाओं ने पहले ही डॉक्टरों से बात करके डिलीवरी की डेट आगे बढ़वाने को कहा था पर बच्चे को लेकर मेडिकल कंडीशन सही नहीं होने के कारण उनको मनचाही डेट नहीं मिल पा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मां और बच्चे की सेहत ही पहली प्राथमिकता है। शुभ मुहूर्त के लिए डिलीवरी की तारीख को आगे-पीछे नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं प्रसूता
घर में सभी लोग जन्माष्टमी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मेरी प्रसव की तारीख भी आसपास है। बच्चे की स्थिति सही रहती है। मैं चाहूंगी कि चार सितंबर को ही डिलीवरी हो।
- नीलम शुक्ला

डिलीवरी डेट जन्माष्टमी के आसपास है। मन में यही इच्छा है कि चार सितंबर को ही बच्चे का जन्म हो क्योंकि जन्माष्टमी का शुभ दिन भी रहेगा।
-पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed