{"_id":"5f2b88a66a6e321a4f5868f6","slug":"shree-ram-mandir-bhumi-pujan-celebrated-like-diwali-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली के रूप में मनाया गया श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन, तस्वीरों में देखें ऐसा रहा शहर का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के रूप में मनाया गया श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन, तस्वीरों में देखें ऐसा रहा शहर का नजारा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का सपना संजोये लाखों लोगों ने बुधवार को रामलला मंदिर भूमि पूजन को उत्सव के रूप में मनाया। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देख लोग ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
2 of 6
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं मंदिरों में पूरे दिन भजन-कीर्तन, रामचरितमानस का पाठ हुआ और शाम होते ही घरों और चौराहों पर लोगों ने आस्था के दीप जलाए। कई जगहों पर पटाखे जलाकर खुशियां मनाई गईं। पूरा वातावरण दिवाली जैसा हो गया। जय श्रीराम के नारे के बीच गोरक्षनगरी राममय हो गई।
3 of 6
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
शहर में सुबह से ही लोग घरों में टीवी से चिपके रहे। जैसे ही राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन शुरू किया, लोगों ने घरों में तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। भालोटिया मार्केट को केसरिया गुब्बारों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
दवा विक्रेता समिति की ओर से लड्डू खिलाकर उत्सव मनाया गया। विहिप कार्यालय के रामदरबार में भजन-कीर्तन हुआ और शाम को आतिशबाजी की गई। मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन, गीता वाटिका के रामदरबार में संकीर्तन, बर्डघाट रामलीला में दीपोत्सव, हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया गया। इसी प्रकार शहर के सभी मंदिरों में पूजा-पाठ किया गया और उत्सव के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
गोरखनाथ मंदिर।
- फोटो : राजेश कुमार
कचहरी चौराहे पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन
कचहरी चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या के भूमिपूजन कार्यक्रम को लाइव देखने की व्यवस्था की गई थी। चौराहे से गुजर रहे लोग कार्यक्रम के दौरान खड़े हो गए और इस गौरवमयी पल के साक्षी बने।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।