फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जानिए कौन है वो महिला, जिसके कंधों पर है गोरखपुर का भार, दबंग अंदाज में संभाली जिम्मेदारी

Mon, 12 Jul 2021 10:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sadhna Singh become Zila Panchayat adhyaksh for second time in Gorakhpur
जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिला पंचायत के गठन की औपचारिकता भी सोमवार को पूरी हो गई। एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहले जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह फिर सदस्यों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इसके बाद पहली बोर्ड बैठक भी हुई जिसके साथ ही नई जिला पंचायत के पांच साल का सफर शुरू हो गया। हालांकि बैठक औपचारिक ही रही। किसी भी मसले पर चर्चा नहीं हुई और न ही किसी सदस्य ने कोई प्रस्ताव ही रखा। सभी ने दस्तखत किए जिसके बाद बैठक पूरी मान ली गई। जल्द ही अगली बैठक होने की उम्मीद है।



दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनी साधना सिंह को डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शपथ दिलाई। इसके बाद साधना सिंह ने अन्य 67 सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस बार जिला पंचायत में अध्यक्ष समेत 68 सदस्य है। शपथ के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी लोगों से मिलकर विकास कार्य करने की अपील की। इसके बाद जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक की औपचारिकता भी पूरी की गई।

 

Sadhna Singh become Zila Panchayat adhyaksh for second time in Gorakhpur
जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

इस बैठक में किसी बिन्दु पर चर्चा नहीं हुई।  सदस्यों ने बैठक रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए और बैठक पूरी मान ली गई। किसी भी सदस्य की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया। जिला पंचायत में हर वर्ष करीब 50 से 52 करोड़ रुपये का बजट आता है।

 

Sadhna Singh become Zila Panchayat adhyaksh for second time in Gorakhpur
जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

बैठक में लगातार दूसरी बार चुनकर आए जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला, सदस्य मनोज शुक्ला आदि ने विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में  कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhna Singh become Zila Panchayat adhyaksh for second time in Gorakhpur
जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
निर्विरोध अध्यक्ष हुईं है साधना, गठन के बाद से ही कमान महिलाओं के हाथ
पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की पुत्रवधु एवं कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। वह इससे पहले भी एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। यही नहीं गोरखपुर जिला पंचायत के गठन के बाद से ही इसकी कमान आधी आबादी के हाथ में ही रही है।
विज्ञापन
Sadhna Singh become Zila Panchayat adhyaksh for second time in Gorakhpur
जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

शोभा साहनी पहली जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। इसके बाद सुभावती पासवान, चिंता यादव, साधना सिंह और गीतांजलि यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। साधना सिंह के हाथ में फिर एक बार जिला पंचायत की कमान मिली है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed