{"_id":"5ecce5898ebc3e908d604e70","slug":"removed-gorakhnath-police-station-boundary-for-mohaddipur-jungle-kauria-fourlane-construction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से टूटी गोरखनाथ थाने की बाउंड्री, तस्वीरों में देखें सैकड़ों की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से टूटी गोरखनाथ थाने की बाउंड्री, तस्वीरों में देखें सैकड़ों की जुटी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhnath Road
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहद्दीपुर जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण में बाधक बनी दुकाने और मकानों को तोड़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने खुद ही अपनी दुकानें और मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। बता दें कि गोरखनाथ थाने की दीवारों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
2 of 5
Gorakhnath Road
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर प्रशासन ने जब अपनी दुकानें तुड़वानी शुरू की तो अन्य लोगों को भी थोड़े दिन की मोहलत दे दी गई। दुकानों को तोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार जारी है। मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल लगाकर आवागमन रोक दिया गया।
3 of 5
Gorakhnath Road
- फोटो : अमर उजाला।
एक तरफ जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाकर दुकानें तोड़ी जा रही है तो दूसरी तरफ खुद लोग अपनी दुकानें खुद ही तोड़ते रहे। मंदिर के पूरब तरफ गोरखनाथ चिकित्सालय से लेकर गोरखनाथ थाने तक की दुकानों व मकानों को तोड़ने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। यह समयसीमा बुधवार को खत्म होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gorakhnath Road
- फोटो : अमर उजाला।
ईंट और सरिया निकालने में व्यस्त रहे कई लोग
जेसीबी और बुलडोजर के द्वारा दुकानों और मकानों को तोड़े जाने के बाद कई लोग मलबे से ईंट और सरिया निकालने में व्यस्त रहे। इसके अलावा जो व्यक्ति खुद अपने मकान या दुकान तोड़ रहे थे वह भी मलबे से निकलने वाले ईट और सरिया का बेहतर इस्तेमाल लायक बनाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Gorakhnath Road
- फोटो : अमर उजाला।
एनएचके सहायक अभियंता बीएन यादव ने बताया कि बहुत तेजी से दुकानों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही जो लोग अब तक अपना मकान या दुकान खाली नहीं कर सके हैं उन्हें जल्द से जल्द इन्हें खाली करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही इसके लिए समय सीमा भी तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर काम युद्धस्तर पर चल रहा है। ध्वस्तीकरण के साथ ही रास्ता साफ करने का काम किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।