उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोराना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना के गंभीर मरीजों को दिया जाने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन खत्म हो गया है। यह इंजेक्शन बाजार में भी उपलब्ध नहीं है। इस वजह से कोरोना के गंभीर मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 30 से अधिक कोरोना के गंभीर मरीज भर्ती है।
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की बढ़ी मुश्किलें, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में खत्म हुआ ये इंजेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रेमडेसिविर इंजेक्शन खत्म होने की जानकारी शासन को दी, तो उसे कहा गया कि स्थानीय स्तर पर खरीद करके मरीजों को दिया जाए। मेडिकल कॉलेज के सामने दिक्कत यह है कि यह इंजेक्शन बाजार में भी उपलब्ध नहीं है। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि बुधवार को इंजेक्शन मिल सकता है। वहीं, भालोटिया मार्केट के थोक दुकानदारों ने इंजेक्शन के ऑर्डर किए हैं, जो 16 अगस्त तक आ सकता है।
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में रेमडेसिविर इंजेक्शन निशुल्क लगता है। करीब 18 से 19 मरीजों को यह इंजेक्शन निशुल्क लग चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक, इंजेक्शन लगने के बाद मरीजों की सेहत में काफी सुधार हुआ है। इसकी वजह से कोरोना में यह इंजेक्शन कारगर माना जा रहा है। यही वजह है कि शासन ने लगभग 10 दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज को 75 वायल इंजेक्शन उपलब्ध कराया था। बाजार में एक इंजेक्शन की कीमत 3600 से 4000 रुपये के बीच है, लेकिन दवा विक्रेता समिति इसे 3300 रुपये में उपलब्ध करा रही है।
एक मरीज को दी जाती है छह डोज
एक मरीज के लिए छह इंजेक्शन की डोज तय है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के अनुसार, शुरुआत में 100 एमजी की दो डोज दी जाती है। बाद में 100-100 एमजी की चार डोज दी जाती है।
बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगा इंजेक्शन
डॉक्टरों की अनुमति और उनके पर्चे पर ही यह इंजेक्शन बाजार में मिलता है। बिना पर्चे के इंजेक्शन नहीं मिलेगा। इसके लिए मरीज का आधार कार्ड, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट व डॉक्टर का पर्चा लेकर आना होगा।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए शासन की ओर से 75 वायल रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले थे, जो खत्म हो गए हैं। शासन को मांग भेजी गई है। उम्मीद है कि बुधवार तक इंजेक्शन मिल जाएंगे।
दवा विक्रेता समिति महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि करीब एक माह पहले भालोटिया मार्केट में यह इंजेक्शन मंगाया गया था, इस समय खत्म हो गया है। कंपनी ने 16 अगस्त तक भेजने का आश्वासन दिया है।