{"_id":"5e0f3e368ebc3e87e86b2ad5","slug":"ravi-kishan-father-biggest-wish-remained-unfulfilled-grand-daughter-riva-first-movie-not-seen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अधूरी रह गई रवि किशन के पिता की सबसे बड़ी इच्छा, सांसद बेटे ने लिखा-सात साल पहले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी रह गई रवि किशन के पिता की सबसे बड़ी इच्छा, सांसद बेटे ने लिखा-सात साल पहले...
Sat, 04 Jan 2020 10:54 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ravi kishan Father
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट एक्टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। तीन दिन पहले उनका निधन हो गया। उनकी जिंदगी की आखिरी इच्छा अधूरी रह गई। वे अपने बेटे रवि किशन की तरह अपनी पोती रीवा को भी स्टार बनते देखना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पोती रीवा की पहली फिल्म की रिलीज से मात्र तीन दिन पहले वे भगवान के चरणों में जा विराजे। पिता के निधन से टूट चुके रवि किशन अभी तक इस दर्द से उबर नहीं पा रहे।
Ravi kishan Father
- फोटो : अमर उजाला
रवि किशन ने आज सुबह अपने पिता का सात साल पुराना वीडियो ट्वविटर से शेयर किया। वीडियो में दिखाई दिया है कि रवि किशन अपने पिता को एक रियालिटी शो में लेकर पहुंचे और वहां पिता की अब तक की जर्नी को बताया। पिता ने श्लोक भी सुनाया। रवि किशन ने सबसे सामने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, वे अपने पिता की वजह से हैं।
सात वर्ष पूर्व पिता जी के अति स्मरणीय आशीर्वाद की स्मृति
सात वर्ष पूर्व पिता जी के अति स्मरणीय आशीर्वाद की स्मृति
सात वर्ष पूर्व पिता जी के अति स्मरणीय आशीर्वाद की स्मृति 🙏 pic.twitter.com/OZ8TNASGEG
— Ravi Kishan (@ravikishann) January 2, 2020
Ravi Kishan and His Daughter
- फोटो : instagram
दरअसल, रीवा अपने पिता रवि किशन के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रही हैं। वह भी पिता की तरह फिल्मी दुनिया में नया मुकाम हासिल करने में लगी हैं। सांसद व अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन की ‘सब कुशल मंगल’ डेब्यू फिल्म है, जोकि आज रिलीज हुई है। इसमें रीवा किशन निर्भीक व बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। उनकी निर्भीकता व कॉमेडी की फिल्म एक्सपर्ट्स द्वारा काफी सराहना भी की जा रही है। फिल्म के निर्देशक करण विश्वनाथ कश्यप हैं। निर्माता नितिन मोहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा किशन
- फोटो : amar ujala, mumbai
ट्रेलर लॉचिंग के मौके पर रवि किशन ने बताया था कि ‘सब कुशल मंगल’ फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड की बेहतरीन लोकेशन पर हुई है। फिल्म की कहानी पकड़ौआ विवाह (किसी कार्यक्रम में जाने वाले लड़के को पकड़कर उससे लड़की की शादी करना) पर आधारित है। बेटी रीवा ने मंदिरा की भूमिका अदा की है। उससे अक्षय खन्ना और फिल्म अभिनेत्री पदमिनी कोल्हापुरी के बेटे व अभिनेता प्रियांक शर्मा शादी करना चाहते हैं। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। परिवार के साथ बैठकर इसका आनंद उठा जा सकता है।
विज्ञापन
Ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात रवि किशन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि रीवा मुझे तुम पर गर्व है, कल के लिए मेरी शुभकामनाएं, लेकिन सॉरी बेटा, मैं आपकी फिल्म को प्रोमोट करने नहीं आ पाऊंगा। कृपया मुझे माफ कर दें। इस पोस्ट के साथ रवि किशन ने बेटी के बारे में प्रकाशित कुछ अखबारों की कटिंग भी शेयर की।
आज सुबह फिर रवि किशन ने बेटी के लिए नई पोस्ट शेयर कर अपनी शुभकामनाएं दीं.. रवि किशन ने लिखा..
कल गम और आज परिवार में एक खुशी का अवसर भी है, बेटी रीवा किशन जिन्होंने अपनी पहली फिल्म "सब कुशल मंगल है" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आज करने जा रही है ।
मैं बहुत ही उत्साहित था कि बेटी के प्रथम फिल्म के रिलीज होने पर साथ उनका उत्साहवर्धन करता, परंतु महादेव ने हम सबको एक बड़ा दुख दिया है।
जब कभी आपके अपने बेटे या बेटी किसी ऊंचाइयों को, किसी सफलता को, किसी लक्ष्य को पाते हैं या पूरा करते है तो जो खुशी एक पिता को होती हैं उसे मै इस छड़ महसूस कर सकता हूं।
मैं बेटी रीवा किशन के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं , सब कुशल मंगल है फ़िल्म दर्शकों के द्वारा खूब पसन्द की जाएगी मुझे पूरा विश्वास है और महादेव से यही प्रार्थना करता हूं!