फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की फिल्म रिलीज होने पर रवि किशन बोले-रीवा मुझे गर्व है तुम पर, मुझे माफ कर देना...

Sat, 04 Jan 2020 10:54 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 04 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
ravi kishan daughter riva kishan first movie sabkushalmangal release
रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन।
पिता के निधन के शोक में डूबे भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट एक्टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन की पहली फिल्म आज रिलीज हो गई। बीती रात रवि किशन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि रीवा मुझे तुम पर गर्व है, कल के लिए मेरी शुभकामनाएं, लेकिन सॉरी बेटा, मैं आपकी फिल्म को प्रोमोट करने नहीं आ पाऊंगा। कृपया मुझे माफ कर दें। इस पोस्ट के साथ रवि किशन ने बेटी के बारे में प्रकाशित कुछ अखबारों की कटिंग भी शेयर की।


Proud of u Riva n all the best for twmrw sorry beta not there to promote u or ur film pls forgive me #sabkushalmangal 3 jan

ravi kishan daughter riva kishan first movie sabkushalmangal release
रवि किशन, रीवा किशन।
आज सुबह फिर रवि किशन ने बेटी के लिए नई पोस्ट शेयर कर अपनी शुभकामनाएं दीं.. रवि किशन ने लिखा..

कल गम और आज परिवार में एक खुशी का अवसर भी है, बेटी रीवा किशन जिन्होंने अपनी पहली फिल्म "सब कुशल मंगल है" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आज करने जा रही है ।
मैं बहुत ही उत्साहित था कि बेटी के प्रथम फिल्म के रिलीज होने पर साथ उनका उत्साहवर्धन करता, परंतु महादेव ने हम सबको एक बड़ा दुख दिया है।

 
ravi kishan daughter riva kishan first movie sabkushalmangal release
रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन।
जब कभी आपके अपने बेटे या बेटी किसी ऊंचाइयों को, किसी सफलता को, किसी लक्ष्य को पाते हैं या पूरा करते है तो जो खुशी एक पिता को होती हैं उसे मै इस छड़ महसूस कर सकता हूं।
मैं बेटी रीवा किशन के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं , सब कुशल मंगल है फ़िल्म दर्शकों के द्वारा खूब पसन्द की जाएगी मुझे पूरा विश्वास है और महादेव से यही प्रार्थना करता हूं!

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi kishan daughter riva kishan first movie sabkushalmangal release
रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन।
गौरतलब है कि रीवा किशन की उम्र 22 साल है और वो बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। पहली फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ के ट्रेलर लांच के मौके पर रीवा अपने पिता रवि किशन और प्रीति किशन भी दिखीं थी। रीवा अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। इन फोटोज से यही लगता है कि उन्होंने अपने डेब्यू के लिए काफी अच्छे से तैयारी की है। रीवा ने ड्रामा, थियेटर की पढ़ाई अमेरिका से पूरी है। ढाई वर्ष तक डांस सीखा, फिर नसीरुद्दीन शाह की बेटी के सानिध्य में एक्टिंग के गुर सीखे। अब फिल्म में दमदार किरदार निभाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
ravi kishan daughter riva kishan first movie sabkushalmangal release
रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन।
फिल्म के दौरान अपने पिता से मिले सपोर्ट के बारे में रीवा ने कहा, 'मेरे पिता ने हर मुमकिन तरीके से मेरा मार्गदर्शन किया है। यह मेरे लिए काफी मददगार रहा। हालांकि मैंने फिल्म को लेकर उनकी किसी भी तरह मदद नहीं ली है। पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे ऊपर किसी भी तरह का दबाव नहीं था। उम्मीद करती हूं कि भविष्य में ऐसे ही उनका आशीर्वाद हमेशा मुझपर बना रहे।' फिल्म 3 जनवरी को देश भर में एक साथ रिलीज हुई है। रीवा को आज एक ही दुख है कि उनकी पहली फिल्म देखने के लिए उनके दादा आज इस दुनिया में नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed