Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former MP Shriprakash Mani Tripathi Had Deep Family Ties with Gorakhpur Father Served as District Magistrate

स्मृतिशेष: पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का गोरखपुर से था पुराना नाता, पिता रहे थे जिले के डीएम

Mon, 09 Nov 2026 04:16 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

सेना से अवकाश ग्रहण करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने पिता के रास्ते पर कदम रखा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर देवरिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 1996 में वे दिग्गज समाजवादी नेता मोहन सिंह को हराकर सांसद बन गए।

विज्ञापन
Former MP Shriprakash Mani Tripathi Had Deep Family Ties with Gorakhpur Father Served as District Magistrate
मुख्यमंत्री योगी श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के गोरखपुर आवास पर जुन में उनसे मिलने पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिवंगत पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि का गोरखपुर से पुराना नाता था। उनके पिता पंडित सूरत नारायण मणि त्रिपाठी मूल रूप से देवरिया के थे। वे गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे और गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना में भी उनका योगदान रहा। वे दो बार एमएलसी चुने गए और गोरखपुर में ही आवास बनाकर रहने लगे। उनके बेटे लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि भी सेवा काल के दौरान अक्सर गोरखपुर आते रहे और देवरिया से सांसद बनने के बाद अक्सर यहीं रहते थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जून 2026 में मुख्यमंत्री योगी ने की थी मुलाकात 

Former MP Shriprakash Mani Tripathi Had Deep Family Ties with Gorakhpur Father Served as District Magistrate
मुख्यमंत्री योगी श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के गोरखपुर आवास पर जुन में उनसे मिलने पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जून 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर मुलाकात की थी। जब लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि अस्वस्थ चल रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और किसी भी
जरूरत के लिए मदद की पेशकश की थी। उस दौरान श्रीप्रकाश मणि के बेटे और वर्तमान सांसद शशांक मणि भी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के नक्शेकदम पर चले श्रीप्रकाश मणि

सेना से अवकाश ग्रहण करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने पिता के रास्ते पर कदम रखा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर देवरिया से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 1996 में वे दिग्गज समाजवादी नेता मोहन सिंह को हराकर सांसद बन गए। 1998 में दोबारा चुनाव हुआ तो वह मोहन सिंह से चुनाव हार गए। लेकिन 1999 में फिर वह दूसरी बार सांसद बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed