Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Hears Grievances of 125 People at Janata Darshan in GorakhpurEnsure Swift Resolution

जनता दर्शन: गाेरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं 125 लोगों की समस्याएं, बोले- चिंता मत करिए, होगा समाधान

Mon, 09 Nov 2026 10:39 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 10:39 AM IST
सार

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के उच्चस्तरीय इलाज के लिए जल्द से जल्द इस्टीमेट तैयार कराकर उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
CM Yogi Hears Grievances of 125 People at Janata Darshan in GorakhpurEnsure Swift Resolution
सीएम योगी ने जनता दर्शन में 125 लोगों की समस्याएं सुनीं - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में 125 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक फरियादी के पास पहुंचकर उनकी शिकायतें जानीं और प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि चिंता मत करिए, सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

फरियादियों के पास खुद पहुंचे मुख्यमंत्री

दिवाली के दिन रविवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन किया। यहां फरियादियों को कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री खुद उनके बीच पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रार्थना पत्र लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अलग-अलग मामलों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजे। उन्होंने निर्देश दिया कि हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई हो और पीड़ित को समाधान से संतुष्ट किया जाए।

विज्ञापन

इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को दिया भरोसा

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के उच्चस्तरीय इलाज के लिए जल्द से जल्द इस्टीमेट तैयार कराकर उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार की ओर से इलाज के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

बच्चों को दुलारा, चॉकलेट देकर किया प्यार

CM Yogi Hears Grievances of 125 People at Janata Darshan in GorakhpurEnsure Swift Resolution
सीएम योगी ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed