{"_id":"600bd3928ebc3e30ba21174c","slug":"ramgarh-tal-will-developed-as-world-class-tourist-center","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा गोरखपुर का यह स्थान, खूबसूरत होगा इसका नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा गोरखपुर का यह स्थान, खूबसूरत होगा इसका नजारा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर के रामगढ़ताल को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। ताल को और सुंदर बनाने के लिए प्राधिकरण कंसलटेंसी फर्म की मदद लेगा। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी गई है। फर्में 17 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं और 27 फरवरी को प्री बिड मीटिंग (बोली से पहले की बैठक) जीडीए सभागार में बुलाई गई है।
2 of 5
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
देश के साथ-साथ अब विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए रामगढ़ताल को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने पर जोर है। ताल के सुंदरीकरण के लिए जिस फर्म का चयन किया जाएगा, उसे इसे और बेहतर बनाने की कार्ययोजना सौंपनी होगी।
3 of 5
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला
ताल से लगी वॉटर बाडी के कायाकल्प की योजना भी पेश करनी होगी। वाटर बॉडी में किस तरह की गतिविधियां हो सकती हैं, उन्हें कैसे सुंदर बनाया जा सकता है, इन सभी पहलुओं पर भी फर्म को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्राधिकरण को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नौका विहार पर बोटिंग का आनंद लेते शहरवासी।
- फोटो : अमर उजाला।
जीडीए चीफ इंजीनियर पीपी सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल को विश्वविस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए कंसलटेंट हायर करने को आरएफपी जारी की गई है। ताल को और सुंदर बनाने, कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ उससे लगी दूसरी वाटर बॉडी का भी कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रामगढ़ताल पूर्वांचल का मरीन ड्राइव बन चुका है। इसकी छटा देखने के लिए दूर-दूराज से पर्यटक आते हैं। लाइट एंड साउंड शो के साथ शाम ढलते ही ताल का नजारा अद्भुत होता है। नौकायन व वाटर स्पोर्ट्स ने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।