फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा गोरखपुर का यह स्थान, खूबसूरत होगा इसका नजारा

Sat, 23 Jan 2021 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Ramgarh Tal Will developed as world class tourist center
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के रामगढ़ताल को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। ताल को और सुंदर बनाने के लिए प्राधिकरण कंसलटेंसी फर्म की मदद लेगा। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी गई है। फर्में 17 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं और 27 फरवरी को प्री बिड मीटिंग (बोली से पहले की बैठक) जीडीए सभागार में बुलाई गई है।
Ramgarh Tal Will developed as world class tourist center
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
देश के साथ-साथ अब विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए रामगढ़ताल को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने पर जोर है। ताल के सुंदरीकरण के लिए जिस फर्म का चयन किया जाएगा, उसे इसे और बेहतर बनाने की कार्ययोजना सौंपनी होगी।
Ramgarh Tal Will developed as world class tourist center
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला
ताल से लगी वॉटर बाडी के कायाकल्प की योजना भी पेश करनी होगी। वाटर बॉडी में किस तरह की गतिविधियां हो सकती हैं, उन्हें कैसे सुंदर बनाया जा सकता है, इन सभी पहलुओं पर भी फर्म को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्राधिकरण को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramgarh Tal Will developed as world class tourist center
नौका विहार पर बोटिंग का आनंद लेते शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला।
जीडीए चीफ इंजीनियर पीपी सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल को विश्वविस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए कंसलटेंट हायर करने को आरएफपी जारी की गई है। ताल को और सुंदर बनाने, कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ उससे लगी दूसरी वाटर बॉडी का भी कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
Ramgarh Tal Will developed as world class tourist center
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रामगढ़ताल पूर्वांचल का मरीन ड्राइव बन चुका है। इसकी छटा देखने के लिए दूर-दूराज से पर्यटक आते हैं। लाइट एंड साउंड शो के साथ शाम ढलते ही ताल का नजारा अद्भुत होता है। नौकायन व वाटर स्पोर्ट्स ने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed