उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां कैंपियरगंज इलाके में तीन बच्चों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर 14 साल के नाबालिग प्रेमी संग फरार हो गई है।
यूपी: 14 साल के प्रेमी को लेकर तीन बच्चों की मां फरार, पकड़े जाने पर पुलिस करेगी खास कारवाई
वहीं नाबालिग प्रेमी के परिजनों ने महिला पर बहला-फुसलाकर भगाने का केस दर्ज करवाया है। अब महिला और नाबालिग प्रेमी को पकड़े जाने के बाद महिला पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
ये है पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।
महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे।
इसे भी पढ़ें- 7वीं के छात्र के प्यार में विवाहिता पागल