फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: यहां जाम की समस्या को लेकर शहरवासियों ने दिया खास सुझाव, बोले- 'ऑटोचालकों की मनमानी रोकें'

Mon, 22 Feb 2021 12:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Feb 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
People suggested due to traffic jam in mohaddipur Gorakhpur
गोरखपुर में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर में लगने वाले जाम के संबंध में जनता ने सुझाव दिए। शहरवासियों ने कहा कि चौराहे को दुरुस्त करने के साथ ही ऑटोचालकों की मनमानी को भी रोका जाना चाहिए। यहां की सड़क चौड़ी हो चुकी है लेकिन अतिक्रमण अब भी होने से लोगों को मुश्किल होती है। अगर इन सभी उपायों पर अमल किया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

People suggested due to traffic jam in mohaddipur Gorakhpur
गोरखपुर में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के लोगों ने अपनी राय में कहा कि यहां की अधिकतर सड़कें चौड़ी की जा चुकी हैं। लेकिन कुछ जगहों पर अब भी अतिक्रमण होने से यह संकरी हो गईं हैं। वीआईपी गतिविधियों के दौरान ही सभी को हटाया जाता है जबकि इसकी समय-समय पर समीक्षा होते रहना चाहिए।

People suggested due to traffic jam in mohaddipur Gorakhpur
गोरखपुर में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला।

जहां चाहते हैं वहीं रोक देते हैं ऑटो
अजीत यादव ने कहा कि ऑटो की मनमानी पर रोक लगना चाहिए। पड़ाव पर न रोककर ऑटोचालक कहीं पर भी सवारी बिठाते व उतारने लगते हैं। इसकी वजह से कुछ ही पल में गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है। अगर इसके लिए स्थान निर्धारित कर दिए जाएं तो जाम की समस्या का समाधान निकल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
People suggested due to traffic jam in mohaddipur Gorakhpur
गोरखपुर में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला।

चौराहे को दुरुस्त करने की जरूरत
सतीश चौरसिया ने कहा कि सड़कें चौड़ी हो गई हैं लेकिन इसकी बनावट में खामियां हैं। जैसे पैडलेगंज से आनेवाले व्यक्ति को अगर आरकेबीके मोहद्दीपुर की ओर जाना है तो ओवरब्रिज की तरफ से आने वाले वाहन रुकावट बन जाते हैं। चौराहे को दुरुस्त करने की जरूरत है।

विज्ञापन
People suggested due to traffic jam in mohaddipur Gorakhpur
गोरखपुर में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला।

लोगों को खुद में भी सुधार करने की जरूरत
मनोज कुमार ने कहा कि चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल हो या फिर पुलिस वाले का रुकने का संकेत, अगर लोग उसका सही से पालन करें तो भी जाम से निजात मिल सकती है। लोग रोकते-रोकते वाहनों को आगे लेकर निकल जाते हैं जिसकी वजह से विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को निकलने की जगह ही नहीं मिल पाती है। लिहाजा जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। रोजाना यही हाल होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed