पूरे दो महीने बाद बुधवार को दुकानों के शटर उठे तो बाजारों में छाया सन्नाटा टूटता नजर आया। तमाम आशंकाओं-उम्मीदों के बीच दुकानदारों का दोपहर तक का समय सफाई में गुजरा। कुछ दुकानें ऐसी रहीं, जहां ग्राहकों का इंतजार रहा। हालांकि इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर रौनक दिखी। भीषण गर्मी के बीच कूलर-पंखों की बिक्री अच्छी हुई।
2 of 12
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सोने-चांदी की दुकानों पर भी ग्राहक आए। सड़कों पर वाहनों की संख्या एकदम से बढ़ गई। इनमें से बड़ी संख्या में वे लोग थे, जो लॉकडाउन में बमुश्किल खुद को घरों में कैद रख सके थे। ऐसे लोगों के बेपरवाही से वाहन चलाने की वजह से सड़क पर बिगड़ा यातायात, व्यवस्थित कराने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी परेशान नजर आए।
3 of 12
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रशासन की तरफ से मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, होटल-रेस्टोरेंट और बारबर शॉप की दुकानें छोड़, बाकी सभी दुकानों पर से प्रतिबंध हटने के बाद बुधवार को दो महीने बाद पहली बार गोलघर, बैंक रोड, अलीनगर, रेती रोड, मोहद्दीपुर, रुस्तमपुर जैसी पुरानी बाजारों में पसरा सन्नाटा टूट गया। गोलघर में सुबह 10.30 बजे ड्रेस लैंड की दुकान का शटर जैसे ही उठा बाहर 10-12 की संख्या में लोग खड़े हो गए।
4 of 12
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
बाटा के शोरूम में भी एक-दो लोग जूते-चप्पल निहारते दिखे। सिनेमा रोड पर सुबह 11 बजे ही जाम की स्थिति थी। दुकानदार अपनी दुकानों के शटर उठा चुके थे और भीतर साफ-सफाई का दौर चल रहा था। विजय चौक पर रूंगटा एजेंसी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर तीन मीटर की दूरी बनाकर ग्राहक खड़े दिखे।
5 of 12
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
बिग बाजार और रिलायंस ट्रेंड के शटर भी खुले। बैंक रोड पर वी-मार्ट के मुख्य द्वार पर एक कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग से हर आने-जाने वाले के शरीर का तापमान जांच रहा था। बगल में खड़ा दूसरा कर्मचारी नाम-मोबाइल नंबर दर्ज कर रहा था। थोड़ी ही दूरी पर एचडीएफसी बैंक के बाहर लाइन लगी थी तो बगल में कपड़े की दुकान बिग शॉप में लोगों के आने-जाने के सिलसिला शुरू हुआ था।