फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: अब घर बैठे करिए कोरोना जांच, 15 मिनट में आ जाएगी रिपोर्ट

Mon, 24 May 2021 04:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 May 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Now corona check at home in gorakhpur
Covid test - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच अब कोरोना टेस्ट के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में घर पर कोरोना टेस्ट करने वाली दो कंपिनयों की किट आ गई है। इन जांचों को बाकायदा आईसीएमआर ने मंजूरी भी दे दी है। यह रैपिड एंटीजन टेस्ट है। 10 से 15 मिनट के अंदर यह रिपोर्ट भी बता देगी। इस किट के दाम अलग-अलग हैं। इसके अलावा दो से तीन दिनों के अंदर माई लैब की कोविशेल्फ एंटीजन किट भी आ जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह किट सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए है। यह उनके लिए भी है जो लोग लैब में कंफर्म केस के सीधे संपर्क में आए हो। आईसीएमआर के प्लानिंग कोर्डिनेटर और आरएमआरसी के निदेशक डॉ रजनीकांत ने बताया कि अगर एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव है तो मरीजों को आरटीपीसीआर की जरूरत नहीं होगी। पॉजिटिव आने पर मॉयलैब सॉफ्टवेयर पर अपलोड करना होगा। यह आईसीएमआर के पोर्टल से सीधे जुड़ा है। इसके अलावा आरोग्य सेतु एप पर भी इसकी जानकारी अपलोड की जा सकती है।



 

Now corona check at home in gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : PTI

बताया कि कई कंपनियों के होम एंटीजन किट आ रहे हैं। आईसीएमआर की ओर से इनकी मंजूरी दे दी गई है। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि एंटीजन किट भालोटिया में आ गई है। दो और किट दो से तीन दिनों के अंदर आ जाएंगी।
 

Now corona check at home in gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

इस तरह कर सकते हैं जांच
स्वैब की ऊपरी सिरे को छुए बिना नाक में 2-3 सेंटीमीटर डालना होगा। दोनों नॉस्ट्रिल में इसे पांच-पांच बार घुमाना होगा। इसके बाद स्वैब को ट्यूब में डिप करना होगा। ट्यूब में नैजल स्वैब को अच्छी तरह घुमाएं। इसके बाद ब्रेक प्वाइंट से स्वैब को तोड़ देना होगा। ट्यूब को कवर कर टेस्ट किट में दो बूंद मिलाएं। इसके बाद रिजल्ट के लिए आपको 10 से 15 मिनट का इंतजार करना होगा। अगर रिजल्ट 20 मिनट के बाद आता है तो वह सही नहीं माना जाएगा और दोबारा जांच करनी पड़ेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now corona check at home in gorakhpur
भालोटिया मार्केट - फोटो : अमर उजाला।
सर्जिकल व्यापारी राजश्री बंसल ने कहा कि भालोटिया मार्केट में दो कंपनियों के अभी एंटीजन टेस्ट किट आई हैं। दो दिनों के अंदर दो और कंपनियों के किट आने वाली हैं। इस किट के जरिए लोग घर बैठे ही कोरोना की जांच कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
Now corona check at home in gorakhpur
Covid - 19 - फोटो : अमर उजाला।

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि घर पर जांच करने वाली दो कंपनियों के एंटीजन किट बाजार में आ चुके हैं। लोग किट खरीदकर घर पर जांच कर सकते हैं। आईसीएमआर ने इस किट को मंजूरी भी दे दी है। रेट से अधिक बिकने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed