गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के गांव में नवविवाहिता शिवानी निषाद (20) की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही उसके पूर्व प्रेमी विनय निषाद उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने बताया कि शिवानी शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी। वह उसके साथ रहना चाहती थी। अब हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया। पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है।
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद के अनुसार, 21 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में मायके आई शिवानी की हत्या रविवार देर रात कर दी गई। करीब 2 बजे घर के बाथरूम में उसका खून से लथपथ शव मिला।
2 of 10
आरोपी विनय निषाद उर्फ दीपक पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : पुलिस
गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार और अंगूठे पर गहरे कट के निशान से अंदेशा था कि उसने बचने की कोशिश की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि शिवानी का घर से 500 मीटर दूर रहने वाले विनय निषाद से तीन साल से प्रेम संबंध था। 9 मई 2025 को शिवानी की शादी देवरिया जिले के एक गांव में हुई, लेकिन दोनों में बातचीत जारी रही।
3 of 10
बेटी की हत्या पर रोती बिलखती मां और मृतक शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शादी की रिकॉर्डिंग देखी तो जयमाल के दौरान विनय शिवानी के पास दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद दोनों वीडियो में नहीं दिखे। इससे शक और गहरा गया। वारदात की रात भी दोनों में लंबी बातचीत भी हुई थी। घेराबंदी कर पुलिस ने क्षेत्र से ही विनय को पकड़ लिया।
4 of 10
मृतक शिवानी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले उसने प्रेम का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर वह टूट गया और जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हंसिया बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
5 of 10
इसी बाथरूम में की गई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने लगाई न्याय की गुहार, हत्यारोपी को कठोर सजा देने की मांग
शिवानी की मां ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी को आजीवन कारावास या फांसी की सजा देने की मांग की है। मृतका की मां के अनुसार, युवक का शिवानी से पहले संपर्क था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी युवक की मां से शिकायत भी की थी।