फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाल: राजतंत्र की मांग को लेकर निकली गई मोटरसाइकिल रैली, 'राजा लाओ-देश बचाओ' के लगे नारे

Fri, 11 Dec 2020 07:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Dec 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle rally held in Nepal demanding monarchy
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल की सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की आंतरिक कलह और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांगों के बीच राजशाही की पुन: बहाली की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। पिछले हफ्ते से नेपाल के पोखरा और बुटवल जैसे बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

Motorcycle rally held in Nepal demanding monarchy
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

इन प्रदर्शनों में लोग नेपाल में हिंदू अधिराज्य की स्थापना करने के लिए नेपाल का राष्ट्रीय झंडा हाथों मे लेकर निकले है बीते गुरुवार को भारत के महराजगंज जिले की सीमा के करीब भैरहवां में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन हुआ था। वही पुनः शुक्रवार को स्वाभिमान नागरिक समाज ने विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाल कर हिंदू राष्ट्र और राजतंत्र की वापसी की मांग की।
 

Motorcycle rally held in Nepal demanding monarchy
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

प्रदर्शनकारियों ने भैरहवा के लुम्बिनी गेट से जुलूस निकाला जो बुद्ध चौक, देवकोटा चौक, बैंक रोड, मिलन चौक होते हुए लुम्बिनी गेट पहुंचा। यहां एक सभा में वक्ताओं ने नेपाल में राजतंत्र की जोरदार वकालत की। वक्ताओं ने नेपाल में हिंदू राष्ट्र की पुन: स्थापना की जरूरत बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Motorcycle rally held in Nepal demanding monarchy
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

कार्यक्रम के संयोजक धीरज मलिक ने कहा कि नेपाली जनता की मांग है कि नेपाल हिंदू राष्ट्र हो। राजनीतिक पार्टियां अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रही हैं। इसकी वजह से देश का विकाश रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि राजतंत्र वक्त की जरूरत हो गया है। राजतंत्र की पुन: स्थापना होने से ही राष्ट्र का भला हो सकता है। वहीं हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए इसके लिए हर स्तर तक संघर्ष करने का एलान किया गया।

विज्ञापन
Motorcycle rally held in Nepal demanding monarchy
nepal news - फोटो : अमर उजाला।
'राजा लाओ-देश बचाओ' के नारे लगे
कार्यक्रम मे शंभु पंत,रवि पंत, ओमकार पांडेय सहित तमाम राजा समर्थक मौजूद रहे। सभी लोगों ने 'राजा लाओ, देश बचाओ' के नारे लगाए और नेपाल की जनता को जागरूक किया। इन सभी लोगों ने कहा कि राजतंत्र देश हित में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed