उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मोबाइल का एक कॉल परिवार के लिए मुसीबत का पहाड़ बन गया। यहां सड़क हादसे में एकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता बदहवास हो गए। परिजनों के पूछने पर कुछ देर तक तो उनकी आवाज ही नहीं निकल रही थी। उसके बाद बिलखते हुए बोले, 'मेरी तो दुनिया ही खत्म हो गई।'
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या है पूरा मामला...
2 of 5
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओरीजोत निवासी राजेश कुमार राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। उनकी 23 वर्षीय बेटी निधि और एकलौता बेटा 22 वर्षीय कुनाल कुमार उर्फ गोलू था।
3 of 5
रोते-बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
पीड़ित पिता राजेश कुमार ने बताया कि एकलौता बेटा कुनाल मंगलवार को घर से बुलेट लेकर खलीलाबाद में रिश्तेदार के घर शास्त्रीनगर गया था। वहीं से बेटा रिश्ते में अपने मामा मनीष कुमार गौंड और खलीलाबाद के रहने वाले एक अन्य युवक के साथ अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने बुधवार की देर शाम गंगा देवरिया गया था।
4 of 5
मृत कुनाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार की भोर में उनके मोबाइल पर साढ़ू सतीश ने फोन किया तो उनकी नींद टूटी। साढू ने उन्हें बताया कि हादसे में बेटा गोलू गंभीर से घायल हो गया है, अब उसके बचने की उम्मीद नहीं है। इस खबर से मन बेचैन हो गया और महसूस हो गया कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। बिलखते हुए पिता परिवार के साथ खलीलाबाद पहुंचे तो उन्हें पता चला कि हादसे में बेटे कुनाल और रिश्तेदार मनीष गौड़ की मौत हो गई।
5 of 5
रोते-बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
पोस्टमार्टम हाऊस पर आए लोगों ने बताया कि हादसे में दूसरा मृतक शास्त्रीनगर निवासी मनीष कुमार पुत्र रामदरश भी अपने मां-बाप का एकलौता बेटा था। हादसे में दो रिश्तेदार परिवारों के एकलौते चिराग के बुझ जाने से पूरे इलाके में मातम छा गया है।