फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकांत की उजड़ गई दुनिया: एक साथ जली मां-बेटी की चिता, नम हो गईं सबकी आंखें

Sat, 25 Mar 2023 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Mar 2023 02:56 PM IST
विज्ञापन
mother daughter pyre burnt together and committed suicide by setting it on fire
गुलरिया में एक साथ जली मां बेटी की चिता। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के मोहद्दीनपुर गांव में खुदकुशी करने वाली मां-बेटी की चिता शुक्रवार को एक साथ जली तो सबकी आंखें नम हो गईं। लड़खड़ाते कदम के साथ श्रीकांत ने कंधा और मुखाग्नि दी। गांव के लोग भी मौजूद रहे। सभी निर्मला सिंह के इस कदम को कोस रहे थे। पछतावा है कि हंसता-खेलता परिवार एक छोटी सी बात पर बर्बाद हो गया।



जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को श्रीकांत सिंह की पत्नी निर्मला ने अपनी बेटी सलोनी के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दरअसल, निर्मला पति के साथ उसके बहन के घर जाना चाहती थी, लेकिन पति साथ लेकर नहीं गया था। सिर्फ इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली और बेटी भी उससे लिपटकर मर गई। निर्मला अपने दो और औलादों को भी मारना चाहती थी, लेकिन वह भागकर जान बचा लिए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद बरगदही स्थित बैकुंठ धाम पर एक साथ चिता जली।

 

mother daughter pyre burnt together and committed suicide by setting it on fire
गुलरिहा इलाके में महिला ने बेटी संग खुद को किया आग के हवाले। - फोटो : अमर उजाला।

हे राम! मेरी तो पूरी दुनिया उजड़ गई...
हे राम! मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई। यह कहते हुए श्रीकांत शुक्रवार को बेटी और पत्नी के शव उठाने से पहले बदहवास होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। उनके चेहरे पर पानी डाला तो वह होश में आए। फिर रिश्तेदारों और घरवालों ने समझाया। पड़ोसी मनोज ने कहा कि नियति का यही फैसला है चाचा, बदल नहीं सकते है। फिर करीब आधे घंटे बाद हिम्मत कर श्रीकांत उठे और दोनों शवों को कंधा और फिर मुखाग्नि दी।

इसे भी पढ़ें: महिला ने बेटी संग खुद को लगाई आग: बेटा बोला, समझ नहीं पा रहा क्यों बहन के साथ जल गई मम्मी
 

mother daughter pyre burnt together and committed suicide by setting it on fire
गुलरिया में खुदकुशी करने वाली निर्मला सिंह के दोनों बच्चों के साथ पिता श्रीकांत सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

गुलरिहा इलाके के मोहद्दीनपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक साथ खुदकुशी करने वाली मां-बेटी की शुक्रवार को एक साथ चिताएं जलीं तो सबकी आंखें नम हो गईं। लड़खड़ाते कदम के साथ श्रीकांत ने कंधा और मुखाग्नि दी। गांव के तमाम लोग भी मौजूद रहे। सभी निर्मला सिंह के इस कदम को कोस रहे थे। पछता रहे थे कि हंसता-खेलता परिवार एक छोटी सी बात पर बर्बाद हो गया।

इसे भी पढ़ें: दो और बच्चों को भी मारना चाहती थी महिला: खुद को लगाई आग, एक बच्ची ने भी लिपटकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
mother daughter pyre burnt together and committed suicide by setting it on fire
खुदकुशी करने वाली निर्मला सिंह का पति श्रीकांत सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

बृहस्पतिवार को श्रीकांत सिंह की पत्नी निर्मला ने अपनी बेटी सलोनी के साथ आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। निर्मला पति के साथ उसके बहन के घर जाना चाहती थी, लेकिन श्रीकांत साथ लेकर नहीं ले गए। इसी बात से नाराज निर्मला ने आत्मघाती कदम उठा लिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद बरगदही स्थित बैकुंठ धाम पर मां-बेटी की चिताएं जलीं।

इसे भी पढ़ें: इंगेजमेंट में अकेले गया पति तो नाराज पत्नी ने बेटी संग लगाई आग, दोनों की मौत

 

विज्ञापन
mother daughter pyre burnt together and committed suicide by setting it on fire
खुदकुशी करने वाली निर्मला के सास फूलमती । - फोटो : अमर उजाला।

तख्त से उठ नहीं पाई बूढ़ी सास
घटना के बाद शुक्रवार को घर में कोहराम मचा रहा। निर्मला की बूढ़ी सास फूलमती इस कदर टूट गई हैं कि वह शुक्रवार को तख्त से उठ ही नहीं पाईं। पड़ोस की लीलावती देवी उनके पास जाकर बैठीं। सांत्वना दी। इसके बाद बहू और पोती के शव के पास पहुंची। आंखों से आंसू बह रहे थे। फिर वह वहीं बेहोश होने लगी तो उनकी बेटी ने संभाला और घर में लेकर गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed