फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT to adopt 100 TB patients; will provide nutrition for six months.

Gorakhpur News: 100 टीबी मरीजों को गोद लेगा एमएमएमयूटी, छह माह तक देगा पोषण

Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
MMMUT to adopt 100 TB patients; will provide nutrition for six months.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) 17 सितंबर से 100 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार में सहयोग करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर शुरू होने वाली इस पहल के तहत मरीजों को छह माह तक ‘पोषण पोटली’ उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारी और शिक्षक मरीजों व उनके परिजन को भावनात्मक सहयोग देते हुए नियमित दवा लेने और उपचार का पूरा कोर्स करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

राजभवन से मिले निर्देश के क्रम में आयोजित इस अभियान में विश्वविद्यालय ने 100 मरीजों का चयन किया है। मरीजों के उपचार के दौरान पोषण और भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कुलपति समेत 20 अधिकारी और शिक्षकों को दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग करना और मरीजों को उपचार अवधि में आवश्यक पोषण, प्रोत्साहन और भावनात्मक संबल उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों को उपचार के प्रति नियमित बनाए रखने और दवाओं का पूरा कोर्स कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इन पर रहेगी मरीजों की जिम्मेदारी
प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति, सीपी प्रियदर्शी, कुलसचिव, विनय कुमार राय, वित्त नियंत्रक, प्रो. शिव प्रकाश, प्रो. आर. चौहान, प्रो. वीके गिरी, प्रो. एसएन सिंह, प्रो. वीके मिश्र, प्रो. जीउत सिंह, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. जय प्रकाश, प्रो. एसके सोनी, प्रो. एके मिश्रा, प्रो. एलबी प्रसाद, प्रो. डीएस सिंह, प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. प्रभाकर तिवारी, प्रो. वीएल गोले, प्रो. बीके पांडेय, प्रो. आरके यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed