फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Take strict action against negligence in providing ambulances to patients.

Gorakhpur News: मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में लापरवाही पर करें कड़ी कार्रवाई

Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against negligence in providing ambulances to patients.
गोरखपुर। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने मंडल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि प्रत्येक 15 दिनों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए, संचालन की नियमित निगरानी कराएं। शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने एंबुलसें की उपलब्धता, कॉल रिस्पांस, मरीजों तक पहुंचने में लगने वाले समय तथा सेवा संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों एवं आपातकालीन मरीजों को 102/108 एंबुलेंस सेवाओं का लाभ समय से मिले। कमिश्रर ने कहा कि आगामी बैठक से पूर्व सुधार कर लें और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट में वास्तविक एवं अद्यतन आंकड़े प्रस्तुत किए जाएं। किसी भी योजना की प्रगति में कमी पाए जाने पर उसके कारणों का विश्लेषण करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। कमिश्नर ने स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आवश्यक दवाओं की मांग, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराएं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखें।
विज्ञापन

कमिश्नर ने विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आई कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कमी के वास्तविक कारणों का पता लगाने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed