{"_id":"641d2dd98d611edef40311c7","slug":"mother-daughter-burnt-dead-due-to-commit-suicide-in-gorakhpur-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो और बच्चों को भी मारना चाहती थी महिला: खुद को लगाई आग, एक बच्ची ने भी लिपटकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और बच्चों को भी मारना चाहती थी महिला: खुद को लगाई आग, एक बच्ची ने भी लिपटकर दे दी जान
Fri, 24 Mar 2023 10:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो भटहट (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:28 AM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि महिला ने अपनी बेटी संग खुदकुशी कर ली है। वह अपने दोनों अन्य बच्चों को भी मारना चाहती थी, लेकिन दोनों वहां से भाग गए। शरीर के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में महिला ने बेटी संग खुद को किया आग के हवाले।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति से नाराज एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर खुद को आग लगा ली। मां को जलता देख उसकी एक बेटी भी लिपट गई और उसकी भी जान चली गई। महिला की बड़ी बेटी के अनुसार मां उसे और उसके भाई को भी मारना चाहती थी, लेकिन दोनों जान बचाकर बाहर भागे और लोगों को वाकये की जानकारी दी। आसपास के लोग जबतक बचाने की कोशिश की तबतक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने महिला और बच्ची के शरीर के बचे अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। मृत महिला के पिता ने लिखित सूचना पुलिस को दी। घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: इंगेजमेंट में अकेले गया पति तो नाराज पत्नी ने बेटी संग लगाई आग, दोनों की मौत
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के श्रीकांत सिंह दुबई में रहते थे। वह जनवरी में घर आए हैं। बृहस्पतिवार को उनकी बहन के घर भांजी को देखने लड़के वाले आने वाले थे। श्रीकांत के साथ जाने के लिए उनकी पत्नी निर्मला (40) भी जिद करने लगी। मना करने पर दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद श्रीकांत बहन के घर चले गए। इस बीच नाराज निर्मला ने अपनी बेटी अर्पिता (16), सलोनी (12) और बेटे विवेक सिंह (11) के साथ खुदकुशी करने का फैसला कर लिया। बूढ़ी सास फूलमती बाहर थीं।
निर्मला ने तीनों बच्चों के साथ खुद पर केरोसिन डाल दिया और माचिस लेने चली गईं। मौका पाकर अर्पिता और विवेक वहां से जान बचाकर भाग गए, इसी बीच निर्मला ने खुद को आग लगा ली। मां को जलता देख सलोनी भी लिपट गई और मां के साथ वह भी जलकर मर गई।