{"_id":"6aab084bdb7d15528e0843fa","slug":"kashyap-jayanti-celebrated-with-a-procession-havan-and-puja-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1452107-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निकाली शोभायात्रा, हवन व पूजन कर मनाई कश्यप जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निकाली शोभायात्रा, हवन व पूजन कर मनाई कश्यप जयंती
Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कसौधन वैश्य कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह शेषपुर स्थित कसौधन पंचायती मंदिर में महर्षि कश्यप की सामूहिक पूजा-अर्चना, हवन और आरती हुई। शाम को लालडिग्गी स्थित दुर्गा मंदिर से महर्षि कश्यप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. बजरंग बली, विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय और समिति अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आरती कर रथ खींचकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ई. बजरंग बली ने कहा कि हिंदू धर्म की ऋषि परंपरा में महर्षि कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान है। अशोक गुप्ता ने समाज से राजनीतिक चेतना जागृत करने का आह्वान किया। शोभायात्रा में महिलाओं का डांडिया नृत्य, आकर्षक झांकियां, घोड़े, बैंड-बाजा और ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र पहनकर हाथों में ओम अंकित पीले ध्वज लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन