फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP State In-charge Vinod Tawde to arrive today for a two-day visit.

Gorakhpur News: दो दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

Thu, 17 Sep 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
BJP State In-charge Vinod Tawde to arrive today for a two-day visit.
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय प्रवास पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आएंगे। वे गोरखपुर क्षेत्र की 62 विधानसभा सीटों पर पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन करेंगे। 27 घंटे रहकर नब्ज टटोलेंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे, यह सूत्र भी साझा करेंगे, जिससे कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिल सके। क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि प्रवास के पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रदेश प्रभारी सहजनवां विधानसभा क्षेत्र स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित आशीर्वाद का दीया व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में चार सत्रों में आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। 18 सितंबर की शाम को वह अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन से संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed