ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच आयुष मंत्रालय ने इलाज को लेकर गाइडलाइन जारी की है। मंत्रालय ने बताया है कि तीन दवाओं के सेवन से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। साथ ही खानपान के परहेज से इस बीमारी से बचा जा सकता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ प्रकाश चंद्र ने बताया कि मंत्रालय ने संशमनी वटी, निशामालकी वटी व सुदर्शन घनवटी (सभी पांच-पांच सौ एमजी) सुबह व रात में लेने का निर्देश दिया है। संशमनी वटी व निशामालकी वटी सुबह व रात में एक-एक गोली तथा सुदर्शन घनवटी सुबह एक व रात में दो गोली लेने को कहा है। यह दवा सभी पोस्ट कोविड मरीजों व जिन्होंने तीन सप्ताह से अधिक स्टेरायड का प्रयोग किया है, उन्हें लेना जरूरी है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इससे ब्लैक फंगस की रोकथाम में मदद मिलेगी। इसके अलावा खाने में परहेज करने को भी बताया गया है। शुगर के मरीजों को विशेष खानपान के निर्देश दिए गए हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यह काम जरूर करें
गुनगुना गर्म पानी पीयें, आसानी से हजम होने वाला भोजन करें, ताजा, हल्का गर्म भोजन करें, अंगूर, अनार, खजूर, संतरा, पपीता व अमरूद का सेवन करें, घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर लगा लें, हवादार कमरे में रहें, दिन में दो बार भाप अवश्य लें, ब्लड शुगर की निगरानी रोज करते रहें।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इन खानों से करें परहेज
फ्रीज में रखा खाना या कोई सामान न खाएं, ठंडा पानी न पीएं, बेकरी व फास्ट फूड का सेवन न करें, दही का सेवन न करें, एसी या कूलर की ठंडी हवा में न बैठें।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि विभाग में तीनों दवाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सकों व फॉर्मासिस्टों को गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। पोस्ट कोविड मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं।