फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pain spills over: Dakku's letter to the District President... No need to meet me.

छलका दर्द : जिलाध्यक्ष को डक्कू का पत्र...मुझसे मिलने की जरूरत नहीं

Fri, 11 Sep 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Pain spills over: Dakku's letter to the District President... No need to meet me.
गोरखपुर। जेल में बंद सपा नेता जफर अमीन डक्कू ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम को पत्र लिख है जिसमें उनका दर्द छलका है। डक्कू ने पत्र में लिखा है कि जिस समय पुलिस मुझे गिरफ्तार कर ले गई, मुझे कुर्ता पहनने का मौका नहीं मिला। जिलाध्यक्ष आकर मुझसे थाना में रजिस्ट्री का पेपर मांगते हैं और दो मिनट बाद ही चले गए। बिना मेरा पक्ष जाने और कागजात देखे बड़े नेताओं के साथ बैठक कर बयान जारी कर दिए। इतना ही नहीं बिना किसी जानकारी के डीएम से मिल आए। जब उन्हें जमीन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी तो डीएम के पास जाकर जी हजूरी करने की क्या जरूरत थी। जिलाध्यक्ष से उन्होंने कहा है कि उन्होंने विश्वासघात किया है। जेल में नौ दिन बीत गया लेकिन जिलाध्यक्ष को दो मिनट का समय तक नहीं मिला कि आकर मिल लें। इसलिए, मैंने जेल प्रशासन से भी कह दिया है कि सपा जिलाध्यक्ष सहित तीन पार्षदों से वह नहीं मिलेंगे। इसलिए, जिलाध्यक्ष आप मिलने मत आइएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा-क्या पार्टी से पूछ कर गए थे जमीन कब्जा करने
जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने सपा ने डक्कू के बयान पर पलटवार किया है। कहा कि डक्कू बताएं कि जमीन कब्जा करने गए वे उनसे या पार्टी से पूछ कर गए थे। उनकी नाराजगी भाजपा नेताओं से होनी चाहिए लेकिन वह मुझसे नाराज हो रहे हैं। मुझसे जो बन सका मैंने किया। अब डक्कू को जेल में बैठकर राजनीति नहीं करना चाहिए। जिस जमीन पर वह कब्जा करने गए थे वह भी मुस्लिम की है। डक्कू की वजह से पार्टी का बहुत नुकसान हुआ है। वह इसे नहीं देख रहे हैं। मैंने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की पर उनके भाइयों ने भी पेपर नहीं दिया। मुझे तो शक है कि डक्कू किसी बीजेपी नेता से मिले हैं और उनके इशारे पर यह सब कर रहे हैं। अन्यथा जो आरोप वह उनके पर लगा रहे हैं वह आरोप भाजपा सरकार पर लगाते। वह जिस दिन पेशी पर आए थे संगठन के लोगों को अपशब्द कह रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed