{"_id":"6aa39efacc8d3925fb0113cd","slug":"female-students-left-the-hostel-after-a-mobile-phone-was-found-in-the-bathroom-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बाथरूम में मोबाइल मिलने के बाद छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, फीस भी वापस मांगी; डरी हुई हैं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बाथरूम में मोबाइल मिलने के बाद छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, फीस भी वापस मांगी; डरी हुई हैं छात्राएं
Fri, 11 Sep 2026 11:56 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:56 AM IST
सार
मंगलवार रात बाथरूम में मोबाइल मिलने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया था। छात्राओं के मुताबिक, मोबाइल को इस तरह रखा गया था कि बाथरूम के अंदर की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो सकें। मोबाइल की जांच के दौरान उसमें कुछ छात्राओं के नहाने के वीडियो रिकॉर्ड होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
लड़कियों के हॉस्टल के बाथरूम में मोबाइल फोन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोहद्दीपुर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिलने के बाद गुरुवार को करीब 25 छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया। वे परिजन के साथ घर चली गई। साथ ही उन्होंने अपनी फीस भी वापस मांगी है। मामले में पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और वार्डन आरती सिंह के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद छात्राएं अभी भी डरी हुई हैं। पुलिस ने छात्राओं की निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट कर दिया है। मंगलवार रात बाथरूम में मोबाइल मिलने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया था। छात्राओं के मुताबिक, मोबाइल को इस तरह रखा गया था कि बाथरूम के अंदर की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो सकें। मोबाइल की जांच के दौरान उसमें कुछ छात्राओं के नहाने के वीडियो रिकॉर्ड होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल को कब्जे में ले लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से घटना के संबंध में अलग-अलग जानकारी ली। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि मोबाइल मिलने के बाद से वे मानसिक रूप से परेशान और असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर घटना के समय की परिस्थितियों और मोबाइल को बाथरूम में रखे जाने के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं, वार्डन से भी पूछताछ की गई। इससे पहले वार्डन ने पुलिस को बताया था कि सैनिटरी पैड से संबंधित गंदगी की निगरानी के लिए मोबाइल को रिकॉर्डिंग मोड में रखा गया था और उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी। कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।