फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Engineer s body found in room in Gorakhpur

कमरे में मिली इंजीनियर की लाश: चार दिन से बंद मकान से आई दुर्गंध, सोफा सेट पर मिला शव, पड़ोसियों ने दी सूचना

Fri, 11 Sep 2026 02:06 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार (गोरखपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार (गोरखपुर) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 11 Sep 2026 02:06 PM IST
सार

खोराबार के सहारा एस्टेट में इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी का करीब चार दिन पुराना शव मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी।

विज्ञापन
Engineer s body found in room in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Crime Demo

विस्तार

खोराबार थाना क्षेत्र के सहारा एस्टेट में शुक्रवार सुबह कमरे में इंजीनियर का शव मिला। मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो सोफा सेट पर 45 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी का शव पड़ा मिला। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सहारा स्टेट के मल्हार स्थित मकान नंबर 2/202 में अभिषेक त्रिपाठी रहते थे। वह मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे। आसपास के लोगों के मुताबिक, पिछले करीब चार दिनों से मकान का दरवाजा बंद था। अभिषेक भी इस दौरान बाहर नहीं दिखाई दिए। शुक्रवार सुबह मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो सोफा सेट पर अभिषेक का शव मिला। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे की बारीकी से छानबीन कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी अभिषेक के परिवार के लोगों को दे दी है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। कमरे में किसी तरह के संघर्ष या अन्य संदिग्ध स्थिति के संकेत हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed