जम्मू कश्मीर के राजौरी के नोसेरा सेक्टर में सोमवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही फायरिंग में गोरखपुर के गोरखा रेजिमेंट के हवलदार दीपक कार्की (37) शहीद हो गए थे। मंगलवार देर शाम गोरखपुर के राजघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
2 of 5
Martyr Deepak Karki
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि दीपक नेपाल के रहने वाले थे। वह गोरखपुर में गोरखा रेजिमेंट में रहते थे। शहीद दीपक का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम को गोरखपुर लाया गया। यहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
3 of 5
Martyr Deepak Karki
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई थी, वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई।
4 of 5
Martyr Deepak Karki
- फोटो : अमर उजाला।
पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। राजोरी में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का दीपक कार्की शहीद हो गए थे।
5 of 5
गोरखा रेजिमेंट के हवलदार दीपक कार्की हुए शहीद।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए हवलदार दीपक कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में वह वीरगति को प्राप्त हुए। हवलदार दीपक कार्की एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।