{"_id":"5ef214a78ebc3e42d74e8a89","slug":"martyr-deepak-karki-was-cremated-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में शहीद दीपक कार्की का किया गया अंतिम संस्कार, जम्मू कश्मीर में हुए थे शहीद, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में शहीद दीपक कार्की का किया गया अंतिम संस्कार, जम्मू कश्मीर में हुए थे शहीद, तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Martyr Deepak Karki
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू कश्मीर के राजौरी के नोसेरा सेक्टर में सोमवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही फायरिंग में गोरखपुर के गोरखा रेजिमेंट के हवलदार दीपक कार्की (37) शहीद हो गए थे। मंगलवार देर शाम गोरखपुर के राजघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
2 of 5
Martyr Deepak Karki
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि दीपक नेपाल के रहने वाले थे। वह गोरखपुर में गोरखा रेजिमेंट में रहते थे। शहीद दीपक का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम को गोरखपुर लाया गया। यहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
3 of 5
Martyr Deepak Karki
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई थी, वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Martyr Deepak Karki
- फोटो : अमर उजाला।
पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। राजोरी में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का दीपक कार्की शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखा रेजिमेंट के हवलदार दीपक कार्की हुए शहीद।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब देते हुए हवलदार दीपक कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में वह वीरगति को प्राप्त हुए। हवलदार दीपक कार्की एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।