{"_id":"5f03fb16f0e0181d6c5431f9","slug":"mansoon-2020-heavy-rain-start-after-monsoon-coming-in-gorakhpur-weather-update-today-see-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update Today: झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, तस्वीरों में देखें शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update Today: झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, तस्वीरों में देखें शहर का हाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jul 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : आनंद चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार की देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। रात भर हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे सुबह शहरवासियों को घरों से निकलने में काफी परेशानी भी हुई। गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गणितीय मॉडलों द्वारा यह संभावना है कि जुलाई में वर्षा अपने औसत 383.4 मिलीमीटर के बराबर या पांच प्रतिशत कम या ज्यादा हो सकती है।
2 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि दो-तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से सोमवार की देर रात हुई बारिश ने शहरवासियों को राहत दी। देर रात शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से तापमान नीचे आ गया।
3 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं और कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से बुधवार को गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमवार को आकाश साफ होने के साथ हवा में नमी रहने की वजह से पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मात्र 33 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहने के बावजूद हीट इंडेक्स 41 डिग्री रहा। इसकी वजह से पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
5 of 6
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार की देर रात बारिश से लोगों को राहत मिली। दरअसल हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से मानसून का सिस्टम गोरखपुर के दक्षिण में शिफ्ट हो गया, लेकिन इसके फिर से गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों पर छाने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।