तस्वीरें: सीएम योगी ने गोरखपुर महिला पुलिस को दी ये खास सौगात, अब खुद बनेंगी 'आत्मनिर्भर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि एसएसपी की पहल पर हीरो मोटो कार्प ने गोरखपुर पुलिस को 100 स्कूटर दिए हैं। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इस कार्यक्रम की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। संसाधन न होने से महिला पुलिसकर्मियों की गश्त कम ही हो पाती है।
बता दें कि महिला पुलिसकर्मियों को ज्यादातर किसी प्वाइंट पर तैनात किया जाता है या थाने के वाहनों पर ही उनकी निर्भरता दिखती थी। महिला अपराध की तमाम वारदात के बाद यह महसूस किया जा रहा था कि गश्त जरूरी है। हीरो मोटो कार्प ने महिला पुलिसकर्मियों की दिक्कत को समझा और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से गोरखपुर पुलिस को 100 स्कूटर देने का फैसला किया।
लॉकडाउन से पहले ही डीपी मोटर्स की ओर से जिला पुलिस को स्कूटर दिया गया था। रजिस्ट्रेशन सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसे गश्त के लिए तैयार किया गया है।
अफसरों के मुताबिक महिला थाना सहित जिले में कुल 28 थाने हैं। सभी थानों को 2-2 स्कूटर दिए गए हैं। बाकी पुलिस लाइन में रहेंगे।