{"_id":"5e50a5698ebc3ef3ff5491e5","slug":"latest-gorakhpur-news-gorakhpur-news-gorakhpur-news-update-22-february-gorakhpur-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शिल्प मेले का समापन, डीवीएन पीजी कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह, देखें दिनभर की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शिल्प मेले का समापन, डीवीएन पीजी कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह, देखें दिनभर की हलचल
Sat, 22 Feb 2020 09:33 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
शिल्प मेले का हुआ समापन, DVN PG कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर शहर में आज कई खास कार्यक्रम हुए। इसमें डीवीएन पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही एमएमएमयूटी में मालवीय रिसर्च कॉन्क्लेव का उद्घाटन हुआ। वहीं बैंक रोड होटल विवेक में जिला आपदा प्रबंधन की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं टाउनहॉल मैदान में दस दिवसीय शिल्प मेले का समापन भी हुआ।
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
गोलघर टाउन हाल से बुद्ध से कबीर तक की यात्रा में शामिल सैथवार मेल सभा के लोग और डीआईजी राजेश डी मोदक अन्य लोग
इसे भी पढ़ें...
एमएमएमयूटी में मालवीय रिसर्च कॉन्क्लेव का हुआ उद्घाटन, देश भर के दिग्गज प्रोफेसर हुए शामिल
इसे भी पढ़ें...
एमएमएमयूटी में मालवीय रिसर्च कॉन्क्लेव का हुआ उद्घाटन, देश भर के दिग्गज प्रोफेसर हुए शामिल
प्रदर्शन करते नेशनल एक्स सर्विसमैन को-ऑर्डिनेशन कमेटी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम पार्क में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते नेशनल एक्स सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी के लोग।
इसे भी पढ़ें...
गोरखपुर: अच्छी स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने पर पूर्व सैनिकों का धरना, कहा- बेहतर हो सुविधा
इसे भी पढ़ें...
गोरखपुर: अच्छी स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने पर पूर्व सैनिकों का धरना, कहा- बेहतर हो सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खेल निदेशालय की ओर से आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में शनिवार को अभ्यर्थियों ने दम दिखाया। सबसे ज्यादा 43 अभ्यर्थी फुटबाल के ट्रायल में पहुंचे। वहीं वॉलीबाल में 12, बैडमिंटन में 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टेबुल टेनिस के ट्रायल को अभ्यर्थियों की बेरुखी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि रविवार को वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस बालिका वर्ग का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
यामिनी कल्चरल इंस्टीट्यूट के गुरूओं को सम्मानित करते डीडीयू के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष मुरली मनोहर।
- फोटो : अमर उजाला
यामिनी कल्चरल इंस्टीट्यूट की ओर से शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के बाद राधा कृष्ण के मनमोहक नृत्य से हुई। अंजना मिश्रा केे सूफी गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। नीलांजना ने भरत नाट्यम से प्रभावित किया। संगीत छात्राओं की एकला चलो रे बंगाली गीत की प्रस्तुति ने पूरा समां बांध दिया। जयपुर की कलबेरिया नृत्य की प्रस्तुति से सभी दर्शक झूम उठे।
संगीत अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित गुरु शिवदास चक्रवर्ती के सरोद वादन से पूरा माहौल प्राचीन भारतीय वादन शैली का मुरीद हो गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष मुरली मनोहर पाठक ने गुरुओं को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने महिला अपराध पर आधारित कारी नाटक की प्रस्तुति देकर सभी को झकझोर दिया।