थाईलैंड की राजकुमारी चुलाफन (चुलबोर्न क्रोम) अपने तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन शनिवार की सुबह 7.30 बजे थाईमंदिर से कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंची। राजकुमारी का काफिला महापरिनिर्वाण मंदिर गेट से चमचमाती कार के साथ मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर के उत्तर दिशा में उनकी कार रूकी।
2 of 5
thailand princess
- फोटो : अमर उजाला।
राजकुमारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्हील चेयर से धीरे-धीरे मंदिर की तरफ पाथवे से चली जा रही थी। इस दौरान भंते महेंद्र, भंते नदरतन, पर्यटन विभाग के टीआईओ प्रान रंजन ने बुके और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इसके अलावा थाईलैंड के उपासक -उपासिकाएं कमल और गुलाब का फूल हाथों में लेकर स्वागत कर रहे थे।
3 of 5
thailand princess
- फोटो : अमर उजाला।
राजकुमारी महापरिनिर्वाण मंदिर में लगभग 50 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना कर बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया। पूजा अर्चना के बाद थाई उपासक उपासिकाओं के अलावा थाईलैंड में प्रिंसेज चुलाबोर्न हॉस्पिटल के कर्मचारी, जो भिक्षु बने थे उन्होंने फोटो सेशन कराया। इस दौरान मंदिर परिसर के पाथवे पर रेड कारपेट और जगह-जगह आकर्षक कालीन बिछा था।
4 of 5
thailand princess
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर से राजकुमारी का काफिला थाई मोनेस्ट्री के तरफ से संचालित कुशीनगर क्लीनिक पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे तक क्लीनिक में भ्रमण कर निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की। इसके बाद रामाभार स्तूप पहुंची। जहां स्तूप की परिक्रमा कर विशेष पूजा अर्चना भी कीं। वहां कैंडिल और अगरबत्तियां जलाई गई।
5 of 5
thailand princess
- फोटो : अमर उजाला।
इसके पूर्व स्तूप प्रवेश द्वार पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, डॉ. अनिल सिन्हा, श्रवण तिवारी, सभासद रामअधार यादव, सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर थाई राजदूत शुतीनथोन खोंगसक, पी दमथोधिओंग, डा. पी खोमसान, पी सोमफोंग, पी सोंक्रान, रमिंद्र सचदेव, सर्वजीत सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, जितेंद्र राय, विवेक गोंड, सूरज यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, शुभम दीक्षित,आदित्य राय आदि मौजूद रहे।