फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Ex-Serviceman Co-ordination man strike in Laxmibai Park gorakhpur

गोरखपुर: अच्छी स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने पर पूर्व सैनिकों का धरना, कहा- बेहतर हो सुविधा

Sat, 22 Feb 2020 08:32 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Feb 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
National Ex-Serviceman Co-ordination man strike in Laxmibai Park gorakhpur
प्रदर्शन करते नेशनल एक्स सर्विसमैन को-ऑर्डिनेशन कमेटी के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिकों ने शनिवार को नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क  में धरना दिया। उनका कहना था कि करीब 17 साल बीतने के बाद भी पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में कोई तब्दीली नहीं की गई। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्व सैनिकों के लिए बनाए पंजीकृत वर्गों में सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन वर्ग में शामिल लोगों की चिकित्सकीय सेवाओं में कोई सुविधा नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


नेशनल एक्स सर्विसमैन को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने कहा कि 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने एक्स सर्विसमैन हेल्थ स्कीम शुरू की थी। इसके तहत पूर्व सैनिकों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ देने की योजना बनाई गई थी। कहा गया था कि सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में जरूरतमंदों और असहाय लोगों के लिए स्वास्थ्य की कई सुखद व लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं लेकिन 17 वर्षों में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए चलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं जस की तस हैं।
विज्ञापन


महामंत्री पारसनाथ सिंह ने कहा कि सरकारी पंजीकृत वर्गों में सभी सदस्यों व लाभार्थियों की संख्या के आधार पर सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। दवाओं की उपलब्धता बढ़ाए जाने, शहर के विभिन्न क्षेत्रों के औषधि भंडार से पूर्व सैनिकों को दवाएं खरीदने में सुविधा उत्पन्न कराने की मांग की। कहा कि पहले सैनिकों के दवाओं के लिए लंबी लाइन न लगानी पड़ेगी। उन्होंने विशेषज्ञ सेवाओं के लिए डॉक्टर या पॉलीक्लिनिक सेवाओं में सुविधाओं के बढ़ाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्तर पर एक समिति की गठन करें जिससे पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर जल्द से जल्द विचार व सुधार किया जा सकेगा। इस दौरान रामानंद यादव, आरएस यादव, हिमांशु मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, डीपीएन यादव, राजाराम, पूर्व कैप्टन जीत नारायण पांडेय, प्रेम नारायण शर्मा, विश्वनाथ पांडेय, सूबेदार ईश्वरलाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed