{"_id":"5e1d8bd88ebc3e87ac773ae1","slug":"last-day-of-gorakhpur-mahotsav-cm-yogi-adityanath-suryakant-shahi-anuradha-paudwal-singer-kk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव का रंगारंग समापन, CM योगी का संबोधन, देखें अंतिम दिन की झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव का रंगारंग समापन, CM योगी का संबोधन, देखें अंतिम दिन की झलकियां
Wed, 15 Jan 2020 10:16 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में गोरखपुर महोत्सव के तहत प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय शोक की वजह से स्थगित हुए गोरखपुर महोत्सव के समापन दिवस पर आज सुबह से विभिन्न प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम जारी हैं। आरपीएम एकेडमी में सुबह 10 बजे से योगा मुकाबले हुए। क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में कई खेल मुकाबले हुए। बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, फुटबॉल और मैराथन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
योगा प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के तहत आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान सीबीएसई, आईसीएसई, सरस्वती शिशु मंदिर, परिषदीय जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा विद्यालयों के 4000 विद्यार्थियों ने एक साथ योग कर शहरवासियों को निरोगी काया का गुरुमंत्र दिया।
दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सूर्यनमस्कार, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, शीर्षासन और हस्तपदासन समेत योग के विभिन्न आसनों को करके बताया। इस दौरान लगातार मंच से इनसे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई।

गोरखपुर महोत्सव के तहत आरपीएम एकेडमा में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि टोरेंट गैस के कार्यकारी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से अपने 40 वर्षों के अनुभवों को साझा किया। कहा कि योग में मनुष्य की सभी मानसिक और शारीरिक परेशानियों का समाधान है। जो व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटे योग करता है वह निरोगी होकर सुखमय जीवन जीता है।
गोरखपुर मंडल के ज्वाइंट डायरेक्टर योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक कसरत ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास की कुंजी हैं। डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि योग करने से शरीर ऊर्जावान बनता है। चिकित्सा विज्ञान भी योग के महत्व को स्वीकार कर चुका है।
आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल प्रबंध निदेशक अजय कुमार शाही ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। स्वस्थ रहकर ही राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर सृंजय मिश्रा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर निदेशक आराधना शाही, प्रधानाचार्य संजय सिंह, आरपीएम एकेडमी के डायरेक्टर अरिहंत कौशिक, लता द्विवेदी, यशा श्रीवास्तव, स्मिता श्रीवास्तव, हितेश गोस्वामी, रवि श्रीवास्तव, विनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
:::: कला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान
गोरखपुर महोत्सव के तहत आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी की ओर से आयोजित कला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को पुरस्कृत किया गया। टोरेंट के कार्यकारी निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।
जूनियर ग्रुप में सेंट्रल एकेडमी की सौम्या सिंह, आरपीएम एकेडमी कुसम्ही के सूरज गुप्ता, आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस के सूर्यांश गुप्ता, सीनियर ग्रुप में सेंट जोसेफ स्कूल के अनिमेष चौधरी, मैट्रोपॉलिटन स्कूल के अतुल चौधरी और स्टेपिंग स्टोन की नूर फातिमा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर योगेंद्र नाथ सिंह, डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

gorakhpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव में लोकरंग कार्यक्रम के तहत लोकगायकों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
टैलेंट हंट में प्रतिभाओं ने दर्शकों को अपने हुनर से लुभाया
गोरखपुर महोत्सव में टैलेंट हंट कार्यक्रम में शहर की प्रतिभाओं ने अपने हुनर से दर्शकों को खूब लुभाया और तालियां बटोंरी। टैलेेंट हंट में नन्हे, किशोर और युवा कलाकारों ने गायन, अभिनय, नृत्य, वादन आदि प्रस्तुतियों ने रंग जमाया।
कार्यक्रम का आरंभ सदफ अल्मास ने गीत और इस दिल में क्या रखा है तेरा ही दर्द दबा रखा है, गाकर दर्शकों की तालियां बटोंरीं। आश्वी शर्मा ने भी गीत मैं तैनू समझावां की, न तेरे बिना लगदा जी गाकर दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर किया। अंजना मिश्रा ने पचरा सुनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। रौनक मिश्रा ने तबले पर तीन ताल बजा कर दर्शकोें को थिरकने पर मजबूर किया। शिवपूजन ने गले से बांसुरी की आवाज निकाल कर अंखियों के झरोखे से तुझे देखा जो सांवरे प्रस्तुत किया तो पंडाल में खामोशी छा गई। गाना खत्म होने के बाद दर्शकों ने तालियां बजाकर सम्मान दिया। नूपुर सरकारी के ग्रुप की उर्वशी श्रीवास्तव, पूजा निषाद, अर्पिता सिंह, रुचिका गौड़ ने भोजपुरी गीत झुलनी के छइयां गाया तो दर्शक झूम उठे। अग्रिमा और अनन्या ने राधा-कृष्ण का भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।