फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM योगी बोले- बिहार से लौटने में देर हुई तो सोचा मंदिर चला जाऊं, यहां न आता तो गलत हो जाता

Wed, 15 Jan 2020 07:35 AM IST
विजय जैन अरुण चन्द, गोरखपुर
अरुण चन्द, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 15 Jan 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath speech gorakhpur mahotsav, advice next year trade fair also include
गोरखपुर महोत्सव में संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : राजेश कुमार
गोरखपुर महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। समापन सत्र के दौरान संबोधन शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री योगी मुस्कुराते हुए बोले- गया (बिहार) से गोरखपुर लौटने में देर हो गई। सोचा, एयरपोर्ट से सीधे मंदिर चला जाऊं मगर यहां आया तो लगा कि नहीं आता तो गलत हो जाता। बच्चों को भी बुरा लगता। महोत्सव में आकर अभिभूत हूं। बच्चों की चिल्लाहट(शोर) से आनंदित हूं। इतना सुन विभिन्न स्कूलों, कॉलेज और विश्वविद्यालय के बच्चे भी जोश से भर गए और तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
chief minister yogi adityanath speech gorakhpur mahotsav, advice next year trade fair also include
गोरखपुर महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : राजेश कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव की सफलता के लिए समिति के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए अगले साल के महोत्सव में व्यापार मेले का भी आयोजन करने का मशविरा दिया। उन्होंने कहा कि इसका स्वरूप अभी से तैयार किया जाए ताकि उसमें देश-विदेश की कंपनियों, बड़े व्यापारियों को बुलाया जा सके। यह निवेश ही नहीं रोजगार की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास होगा।

स्वच्छ भारत मिशन 2019 के सर्वे में गोरखपुर के गांव पूरे प्रदेश में सबसे साफ पाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी ने जिले के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जिले की सफाई, सुरक्षा और विकास सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गोरखपुर हर एक क्षेत्र में नंबर एक आने की क्षमता रखता है। कहा कि महोत्सव के  जरिए स्थानीय कलाकारों और युवाओं को एक बड़ा मंच मिलता है। इसी सोच के साथ ऐसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सहभागिता का मौका दिया जाए।
chief minister yogi adityanath speech gorakhpur mahotsav, advice next year trade fair also include
मुख्यमंत्री समेत मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया। - फोटो : राजेश कुमार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन महोत्सव जैसे कार्यक्रमों के लिए कदम बढ़ाकर प्रयास करें। जनता को इन कार्यक्रमों में आगे रखा जाए और प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनके पीछे खड़े होकर संबंधित कार्यक्रमों को सफल बनाएं। इसके पूर्व दिव्यांग बच्चों ने संकेत में राष्ट्रगान गाकर समापन सत्र की शुरूआत की। मुख्यमंत्री समेत मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया।

समापन सत्र में कुलपति प्रो वीके सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल,  विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, संत प्रसाद, शीतल पांडेय, डॉ विमलेश पासवान, एडीजी जय नारायण सिंह, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडिय, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath speech gorakhpur mahotsav, advice next year trade fair also include
गोरखपुर महोत्सव में स्टॉल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : राजेश कुमार
महोत्सव के स्टॉल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर महोत्सव के सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। लोगों से फीडबैक लिए और उनकी हौसला आफजाई भी की। वहां से लौटकर मुख्य मंच के पास आए और दर्शक दीर्घा में बैठक अनुराधा पौडवाल के भजनों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath speech gorakhpur mahotsav, advice next year trade fair also include
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को मकरसंक्रांति की बधाई दी, मंदिर आने का न्यौता भी। - फोटो : राजेश कुमार
मकरसंक्रांति की बधाई दी, मंदिर आने का न्यौता भी
गोरखपुर महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री ने सभी को मकरसंक्रांति की अग्रिम बधाई देने के साथ ही बुधवार को खिचड़ी चढ़ाने मंदिर आने का भी न्यौता दिया। महोत्सव के निकलने के बाद वह सीधे मंदिर जाएंगे और मकरसंक्रांति की तैयारियों को देखेंगे ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed