Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 Foot Long Python Spotted Outside House in Narharpur Village

गोरखपुर: नरहरपुर गांव में घर के सामने निकला 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मची अफरातफरी

Tue, 10 Nov 2026 04:31 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गाेरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाेरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 10 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगरों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि आबादी के आसपास अजगरों की मौजूदगी से लोगों में डर बना हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका है।

विज्ञापन
10 Foot Long Python Spotted Outside House in Narharpur Village
10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से मचा हड़कंप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में मंगलवार दोपहर आबादी के बीच करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अनिल तिवारी के मकान के सामने अजगर धूप सेंकते हुए बैठा था। उसे देखते ही राहगीरों और परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

शोरगुल सुनकर अजगर मकान के सामने स्थित खेत की ओर खिसकने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और बड़े बोरे की मदद से पकड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को भी दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

कुछ दिन पहले भी दिखा था अजगर

ग्रामीणों के मुताबिक, नरहरपुर गांव में अजगर दिखने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले गांव के पंकज ओझा के घर में भी एक छोटा अजगर दिखाई दिया था। ग्रामीणों का दावा है कि आसपास के झाड़-झंखाड़ और खेतों में चार से पांच अजगर मौजूद हो सकते हैं।

 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने की अजगरों को पकड़ने की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगरों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि आबादी के आसपास अजगरों की मौजूदगी से लोगों में डर बना हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed