फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर छोड़कर आखिर क्यों अयोध्या चुनाव लड़ने जाएंगे?

Wed, 28 Jul 2021 03:34 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jul 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
know about Why CM Yogi Adityanath will go to Ayodhya for  contest elections 2022
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच गोरखपुर से सवाल उठा है कि गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखपुर छोड़कर आखिर क्यों अयोध्या या कहीं और से चुनाव लड़ने जाएंगे? उनके तमाम समर्थकों का दावा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा चुनाव गोरखपुर से ही लड़ेंगे। इसके लिए उनके तर्क भी हैं, शासन के आला अफसर शहर के संभ्रांत लोगों को फोन मिलाकर पूछ रहे हैं कि महराज जी (योगी आदित्यनाथ) गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे तो कैसा रहेगा? समाज में किस तरह का संदेश जाएगा? जिस सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहां के वर्तमान विधायक का रुख क्या रहेगा?



यूपी के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह तय होने के बाद कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, इसकी कयासबाजी शुरू हो गई है। हाल ही अयोध्या के विधायक के यह कहने पर कि अगर योगी यहां से चुनाव लड़ना चाहें तो उनका स्वागत है। वे सीएम योगी के लिए सीट छोड़ सकते हैं। मीडिया में यह बात सामने आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलों का बाजार गर्म हो गया। आगे की स्लाइड्स पढ़ें पूरी खबर...


 

know about Why CM Yogi Adityanath will go to Ayodhya for  contest elections 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

यह चर्चा गोरखपुर तक आई तो राजनीति के जानकार व योगी समर्थक हैरत में पड़ गए। उनका कहना है कि वैसे तो सीएम प्रदेश की किसी भी सीट से लड़कर चुनाव जीत सकते हैं। वे सवाल उठाते हैं, कोई एक भी वजह तो बताए कि योगी गोरखपुर को क्यों छोड़ दें? उनकी गोरखपुर में जमी जमाई जमीन है। उनके प्रभाव को रेखांकित करने के लिए 2002 का प्रसंग लोगों को याद रखना चाहिए जब योगी ने हिंदू महासभा के उम्मीदवार के तौर पर डॉ. आरएमडी अग्रवाल को बीजेपी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ न केवल उतारा, बल्कि जिताया भी था। सदर विधानसभा से उस सीट पर तब से डॉ आरएमडी अग्रवाल चार टर्म से विधायक हैं।
 

know about Why CM Yogi Adityanath will go to Ayodhya for  contest elections 2022
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उनके समर्थक कहते हैं कि 2022 में योगी ही भाजपा से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। स्टार प्रचारक के तौर पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार करना होगा। अगर गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे तो खुद की सीट पर प्रचार का कोई दबाव ही नहीं रहेगा। ऐसे में वे अनजानी सीट पर क्यों जोखिम लेना चाहेंगे ? वह गोरखपुर के एक-एक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता को नाम से जानते हैं। बूथ व मंडल स्तरीय संगठन से सीधा संपर्क रखते हैं। समाज के ज्यादातर तबके में अच्छी पैठ है। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) का भी साथ मिल जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Why CM Yogi Adityanath will go to Ayodhya for  contest elections 2022
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

हिंदू युवा वाहिनी की शक्ति
गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक भी हैं। गोरखपुर में इस संगठन की जड़ें बेहद मजबूत हैं। बूथ व मंडल स्तरीय संगठन काम कर रहा है। महानगर व जिला इकाई भी सक्रियता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री अगर गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे तो अपने क्षेत्र में बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इसका फायदा पार्टी व अन्य प्रत्याशियों को मिलेगा। 
 

विज्ञापन
know about Why CM Yogi Adityanath will go to Ayodhya for  contest elections 2022
आरएसएस। - फोटो : अमर उजाला।

आरएसएस का तर्क
आरएसएस के थिंक टैंक का कहना है कि मुख्यमंत्री के अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात में बहुत दम नहीं है। वह चुनाव जरूर लड़ेंगे, लेकिन गोरखपुर छोड़ देंगे, इसमें बहुत सच्चाई नहीं है। जितनी भी बैठकें होती हैं उसमें योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की बात करते हैं। आरएसएस की एक बैठक में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। तब भी मुख्यमंत्री ने कहा था हम तो गोरखपुर जाकर मठ में रम जाएंगे। गोरखपुर से ही सब कुछ मिला है। इस तर्क में क्या संकेत हैं, सहज ही कोई समझ सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed