गोरखपुर की महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी बाबा के 15 दिवसीय चार धाम की यात्रा से सोमवार को गोरखपुर पहुंची। यहां युवा दर्पण की ओर से चेतना तिराहे भव्य स्वागत किया गया।
2 of 5
mahamandaleshwar kiran nand giri
- फोटो : अमर उजाला।
युवा दर्पण के संरक्षक पंडित नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में संस्था के सदस्य सुबह 10 बजे चेतना तिराहे पहुंचे पर जहां किरन बाबा का फूलमाता पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वहां किन्नर समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया।
3 of 5
mahamandaleshwar kiran nand giri
- फोटो : अमर उजाला।
स्वागत के बाद गोरखपुर किन्नर समाज की महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी बाबा ने बताया कि हम लोगों का अपना कोई नहीं है। हमारे लिए यजमान ही सब कुछ होता हैं। आज जो स्वागत गोरखपुर में हमारा किया गया यह एक सपने की तरह लग रहा है।
4 of 5
स्वागत में डांस करते किन्नर समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
महामंडलेश्वर किरन बाबा यजमानों के लिए छठ का पूजा करती हैं। तीन दिन निर्जल व्रत रहती हैं हजारों की तादाद में छठ पूजा देखने के लिए लोग इनके पीपीगंज के आवास पर आते हैं। महामंडलेश्वर किरन बाबा की अगर बात करे तो करोना काल में भी लॉकडाउन के समय जरूरतमंदों तक हर रोज भोजन, मास्क, सैनिटाइजर आदि सामग्री का वितरण कराती थी।
5 of 5
mahamandaleshwar kiran nand giri
- फोटो : अमर उजाला।
स्वागत करने वालों में नैना सिंह, मधु सोनकर, सुमन पांडेय, शकुंतला, श्वेता, निहारिका त्रिपाठी, किन्नर समाज की शिल्पा, सिंदूर, नैना,भाजप महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, अस्मिता चंद, नेहा त्रिपाठी आदि शामिल रहे।