फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर कारोबारी मौत मामला: चार साल के मासूम को गोद में लिए पत्नी बोली, बेटे को क्या जवाब दूंगी, मुझे इंसाफ चाहिए

Wed, 29 Sep 2021 04:46 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Manish Gupta Kanpur Businessman Murder Case News: Kanpur businessman death case Painful story of Manish Gupta wife said I want justice
कानपुर बिजनेसमैन मनीष गुप्ता मर्डर केस: - फोटो : अमर उजाला।
गुरुग्राम से दो दोस्तों के साथ गोरखपुर घूमने आए कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता (36) की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई। आरोप है कि जांच का विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की थी। घटना के बाद मंगलवार को चार साल के मासूम बेटे अविराज गुप्ता को गोद में लिए मनीष की पत्नी मीनाक्षी बोल पड़ीं- बेटे को उसके पिता की मौत के बारे में क्या जवाब दूंगी? अगर वह पुलिस बनना चाहे तो कैसे बनने दूंगी? लोगों की रक्षा के लिए बनी पुलिस ने ही जान ले ली, क्या ऐसे ही सुरक्षा दे रही है पुलिस? पुलिस के ऐसे ही काम होते हैं? जिस वजह से बच्चा तक पुलिस को देखकर डरता है और नफरत करने लगता है। मीनाक्षी के इन सवालों का जवाब तो किसी के पास नहीं था, लेकिन जिसने भी उनकी बातें सुनीं, उसका कलेजा पसीज गया। आम लोग भी घटना के बारे में जानने के बाद पुलिस वालों पर सवाल उठाते दिखे।


मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी का कहना है कि उनके पति की पिटाई की गई। आखिर किस कानून के तहत पुलिस कमरे में चेकिंग के नाम पर आधी रात घुस गई और फिर पिटाई कर पति को मार डाला। इस मामले की शिकायत सभी आला अफसरों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि पुलिस वालों ने समय से मनीष को अस्पताल भी नहीं पहुंचाया। उनकी मृत्यु होने के बाद दोस्तों ने घर पर जानकारी दी जिसके बाद सुबह पांच बजे परिजनों ने जानकारी दी और वह फिर आईं। मीनाक्षी का कहना है कि शव देखने से ही लग रहा है कि कितनी बेरहमी से पिटाई की गई है। शरीर पर कई जगह गहरे घाव इस बात की गवाही दे रहे हैं कि गिरने से नहीं, उन्हें पीटकर मारा गया है। मुझे इंसाफ चाहिए।
Manish Gupta Kanpur Businessman Murder Case News: Kanpur businessman death case Painful story of Manish Gupta wife said I want justice
मृतक व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।
मुझे थाने ले जा रही पुलिस
मनीष के कमरे में जब पुलिस चेकिंग करने पहुंची थी तब उन्होंने भाजपा नेता व अपने भांजे के दोस्त लखनऊ निवासी दुर्गेश वाजपेयी को फोन करके यह बताया था कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। दुर्गेश ने थाने के बारे में पूछा तो मनीष ने फिर पुलिस से सवाल पूछे, इस पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि इसे थाने लेकर चलो। मनीष ने बताया कि उन्हें थाने लेकर जाया जा रहा है, जिस पर दुर्गेश ने एसपी से बात करने की बात कही थी। फिर फोन कट गया था।

इसे भी पढ़ें- पिता की मौत से अनजान बेटे के सवाल से फट पड़ा मां का कलेजा, बोला- मम्मी फोन बज रहा है, पापा से बात करा दो न...
Manish Gupta Kanpur Businessman Murder Case News: Kanpur businessman death case Painful story of Manish Gupta wife said I want justice
कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मनीष की पत्नी मीनाक्षी से मिलने के लिए सपा के कई नेता पहुंचे। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अमरेंद्र निषाद, राजमति, राहुल गुप्ता सहित कई नेता परिजनों के पास मौजूद रहे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सपा के समर्थन का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें- कानपुर के रियल इस्टेट कारोबारी की पुलिस की पिटाई से मौत, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Gupta Kanpur Businessman Murder Case News: Kanpur businessman death case Painful story of Manish Gupta wife said I want justice
कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
इन सवालों का जवाब पुलिस को देना ही चाहिए?
  • आखिर तीनों दोस्तों के बारे में ऐसी कौन सी सूचना थी कि आधी रात के बाद चेकिंग के लिए गई थी पुलिस?
  • सीधे तीसरी मंजिल के उसी कमरे में क्यों गई पुलिस?
  • अगर मनीष घायल हुए तो जिला अस्पताल की इमरजेंसी में क्यों नहीं ले गए, प्राइवेट अस्पताल क्यों?
  • प्राइवेट अस्पताल में गंभीर हालत थी तो फिर दोस्तों को एंबुलेंस में साथ क्यों नहीं भेजा गया?
  • पुलिस का कहना है कि गिरने से मौत हुई है तो फिर शरीर में कई जगह छेदनुमा गहरे घाव के निशान कैसे आ गए?
  • मनीष की मौत की जानकारी पुलिस ने परिजनों को क्यों नहीं दी? यह जानकारी दोस्तों ने परिजनों को दी।
विज्ञापन
Manish Gupta Kanpur Businessman Murder Case News: Kanpur businessman death case Painful story of Manish Gupta wife said I want justice
कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
इस तरह हुआ घटनाक्रम
  • रात 12:04 बजे: चेकिंग के लिए होटल कृष्णा पैलेस पहुंची पुलिस
  • रात 12:15 बजे: कमरे में चेकिंग के लिए पुलिस घुसी
  • रात 12:45 बजे: मनीष को लेकर छात्रसंघ चौराहे पर स्थित मानसी नर्सिंग अस्पताल गए
  • रात 2:05 बजे: घायल मनीष को मेडिकल कॉलेज लेकर पुलिस पहुंची
  • रात 2:14: मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनी, सर्जरी विभाग भेजा गया
  • रात 2:30 बजे: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
  • रात 3 बजे: पुलिस ने दोस्तों को जानकारी दी, फिर परिजनों को सूचना मिली
  • सुबह 5 बजे: पत्नी मीनाक्षी को ससुर ने घटना की जानकारी दी
  • सुबह 10:45 बजे: मनीष की पत्नी मीनाक्षी, पिता नंद किशोर गुप्ता व मीनाक्षी के पिता मेडिकल कॉलेज आ गए
  • सुबह 11 बजे: पत्नी ने कार्रवाई की मांग उठाकर मुख्यमंत्री, आला अफसरों को ट्वीट किया
  • दोपहर 1 बजे: एसएसपी ने छह पुलिस वालों को निलंबित कर जांच का आदेश दिया
  • दोपहर 1:05 बजे: पुलिस अफसरों ने पत्नी को कार्रवाई की जानकारी दी
  • शाम 4 बजे: पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरा गया
  • शाम 6 बजे: दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed