{"_id":"6afcc30536fb245e08027cf5","slug":"allegations-of-molestation-and-attempted-strangulation-of-a-young-woman-in-sahjanwa-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1522018-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहजनवां में युवती से अभद्रता, गला दबाने का आरोप<bha>;<\/bha> प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहजनवां में युवती से अभद्रता, गला दबाने का आरोप<bha>;</bha> प्राथमिकी
Wed, 18 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर युवती से अभद्रता, गला दबाने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगा है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब 10 बजे नागेंद्र नामक युवक ने युवती को रास्ते में अकेला पाकर पकड़ा। आरोप है कि उसने युवती का गला दबाने का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती किसी तरह छूटकर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। युवती की मां ने आरोपी से शिकायत की। इस पर नागेंद्र ने उनसे गाली-गलौज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नागेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
