{"_id":"6afcc2ee0be322858b0bf855","slug":"voter-list-handed-over-to-representatives-of-political-parties-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1522202-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी गई मतदाता सूची
Wed, 18 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दीपक मीणा ने मंगलवार को ई-डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी प्रतिनिधियों को प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की मुद्रित प्रति और डिजिटल प्रति उपलब्ध कराई।
डीएम ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं, वे 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नाम जोड़ने के लिए फाॅर्म-6, हटाने के लिए फाॅर्म-7 और संशोधन के लिए फाॅर्म-8 का उपयोग करें। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन संबंधित बीएलओ कार्यालय में जमा होंगे। मतदाताओं की सहायता के लिए चार जनवरी तक जिला कॉल सेंटर स्थापित है। इसका टोल फ्री नंबर 1950 है। यह सभी कार्य दिवसों में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक संचालित होगा। राजनीतिक दलों को ईवीएम संचालन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि आमजन को जागरूक करने के लिए 20 नवंबर से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अपना दल (एस) के प्रतिनिधि, एडीएम एफआर जय प्रकाश मौजूद रहे।-
वेयर हाउस से निकाली गईं 240 ईवीएम मशीनें
डीएम ने बताया कि स्ट्रांग रूम से प्रशिक्षण के लिए 240 ईवीएम मशीनें निकाली गई है। ईवीएम का नंबर भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से साझा किया गया है। सभी ईवीएम पर पीला कलर का स्टीकर लगाया गया है।