{"_id":"6afcc3155495f09f31011506","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1521392-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीवन प्रमाण पत्र जमा करने पहुंचे रिटायर्ड आयकर अधिकारी से 20 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीवन प्रमाण पत्र जमा करने पहुंचे रिटायर्ड आयकर अधिकारी से 20 हजार की ठगी
Wed, 18 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
- एटीएम का पिन बनाने में मदद के बहाने कार्ड लिया, पिन देखकर खाते से निकाले रुपये
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के गोलघर स्थित यूनियन बैंक में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने पहुंचे रिटायर्ड आयकर अधिकारी जालसाजी का शिकार हो गए। बैंककर्मी बनकर पहुंचे जालसाज ने नया एटीएम कार्ड सक्रिय कराने और पिन बनाने में मदद के बहाने उनका कार्ड ले लिया। इस दौरान उसने धोखे से उनका पिन भी देख लिया। इसके बाद कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी जवाहर लाल रिटायर्ड आयकर अधिकारी हैं। उनका खाता गोलघर स्थित यूनियन बैंक की सिनेमा रोड शाखा में है। 12 नवंबर को वह बैंक में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने नया एटीएम कार्ड भी जारी कराया। कार्ड का पिन बनाने के लिए वह बैंक के एटीएम कक्ष में पहुंचे। वहां एक व्यक्ति खुद को बैंककर्मी बताकर अन्य ग्राहकों की मदद कर रहा था।
जवाहर लाल ने नए कार्ड का लिफाफा खोलकर एटीएम कार्ड निकाला तो उस व्यक्ति ने मदद करने के बहाने कार्ड अपने हाथ में ले लिया। पिन बनाने की प्रक्रिया समझाने के दौरान उसने मिनी ट्रांजेक्शन स्लिप भी निकाली और धोखे से जवाहर लाल का पिन देख लिया। इसके बाद जालसाज ने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भाग निकला। खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर जवाहर लाल ने बैंक से निकासी का ब्योरा जुटाया। इसके बाद कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।