मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार दोहराया कि थाना और तहसील स्तर के मामलों का निस्तारण वहीं किया जाए। इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों से कहा कि छोटे- छोटे मामलों का निस्तारण यदि जिला, तहसील और थाना स्तर पर होता तो लोग इतनी दूर से यहां जनता दरबार में नहीं आते। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जिला कार्यालयों, तहसीलों और थानों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित निस्तारण करें।
Janta Darbar: जनता दरबार में सीएम योगी से हुई शिकायत, पूर्व विधायक के भाई नहीं खाली कर रहे मकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दरबार के दौरान एक बार फिर सर्वाधिक शिकायतें पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी हुई पहुंची। मुख्यमंत्री सुबह 8:45 बजे हिन्दू सेवाश्रम से प्रस्थान कर गए ,लेकिन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह, डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, संयुक्त मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों ने हिंदू सेवाश्रम व यात्री निवास में करीब 600 फरियादियों के प्रार्थनापत्र लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
पूर्व पार्षद ने की पीएम आवास में घोटाले की शिकायत
धर्मशाला बाजार के पूर्व पार्षद रविन्द्र प्रताप सिंह राजू ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री को प्रार्थनपत्र देकर प्रधानमंत्री आवास में घोटाले का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उनका कहना था कि धर्मशाला वार्ड में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर जमकर खेल हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की मिलीभगत से बने हुए दो मंजिला मकान वालों को भी आवास के लिए फर्जी भुगतान कर दिया गया है। करीब 62 लोगों के नामों की सूची भी उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपी। इसपर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद डीएम को तत्काल मामले की जांच कराकर आरोप सही मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 25 करोड़ से ज्यादा की धनराशि का हेरफेर किया गया है। ब्यूरो
पूर्व विधायक के भाई नहीं खाली कर रहे मकान
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में संतकबीरनगर के पूर्व विधायक और उनके भाई के खिलाफ मकान हड़पने की भी शिकायत पहुंची। शहर के ही हड़हवा फाटक रोड जटेपुर उत्तरी निवासी 68 वर्षीय विश्व बंधु गुप्ता ने शिकायत की कि पूर्व विधायक के भाई ने एक स्कूल खोलने के लिए गुलरिहा इलाके में मकान किराए पर लिया, 29 फरवरी 2012 को ही एग्रीमेंट भी खत्म हो गया। इसपर मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दूसरी तरफ, विधायक के भाई ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि जिस भवन की बात की जा रही है, उसका आवंटन कराने की प्रक्रिया चल रही है। जीडीए के पास आवेदन पत्र लंबित है। धनराशि हड़पने के चक्कर में आरोप लगाए जा रहे हैं। जो भवन लिया गया है, उसका पूरा किराया दिया जाता है। इसका सारा रिकार्ड उपलब्ध है। मामला कोर्ट के विचाराधीन है।
शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति पर मुख्यमंत्री की निगाह पड़ी तो उन्होंने कहा कि- तुम तो फर्जी शिकायतें करते हो। यहां कैसे आ गए। इसके बाद वह शिकायतकर्ता धीरे से जनता दरबार से खिसक गया।
गो सेवा भी की
सीएम योगी ने शुक्रवार सुबह सबसे शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और वहां 20 मिनट तक गो सेवा की। गो-सेवकों से संवाद कर गायों की देखभाल की उचित सलाह दी।