फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जालान दंपती का वाराणसी में हुआ अंतिम संस्कार, तस्वीरों में देखें मुखाग्नि देते ही रो पड़ा बेटा

Tue, 18 Feb 2020 08:45 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Jalan family husband wife cremated in Varanasi
जालान दंपती का अंतिम संस्कार वाराणसी में किया है। - फोटो : अमर उजाला।

जालान उत्सव के प्रबंध निदेशक प्रेम जालान और उनकी पत्नी दिव्या जालान का अंतिम संस्कार मंगलवार को वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। सड़क दुर्घटना में घायल जालान दंपती के एकलौते बेटे ऋषभ ने वाराणसी पहुंचकर उन्हें मुखाग्नि दी। जालान दंपती की मौत गत सोमवार की रात बस्ती में सड़क हादसे में हुई थी। अपने मां-बाप को मुखाग्नि देते ही ऋषभ फफक कर रो पड़ा।

Jalan family husband wife cremated in Varanasi
हादसे में घायल बेटे ने दी मुखाग्नि। - फोटो : अमर उजाला।

जालान दंपती का पोस्टमार्टम मंगलवार को बस्ती में हुआ, फिर शव को पैतृक निवास वाराणसी ले जाया गया। मंगलवार शाम 5 बजे गंगा नदी के हरिश्चंद्र घाट पर दोनों लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। प्रेम जालान तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बडे़ भाई विष्णु वाराणसी में रहते हैं जबकि छोटे भाई किशन पटना में रहकर व्यापार करते हैं।

Jalan family husband wife cremated in Varanasi
सड़क हादसे में दंपती की हुई थी मौत। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार देर रात दोनों भाई बस्ती के हरैया पहुंच गए। गोरखपुर में सियाराम फर्म के निदेशक दीपक बंका भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। दीपक ने बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि अब प्रेम और उनकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रहे। जैमिनी अपार्टमेंट से भी बड़ी संख्या में उनके पड़ोसी और व्यापारी वर्ग से लोग पहुंचते रहे। अपार्टमेंट में जालान परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला तो पड़ोसियों से मिलकर शोक संवेदना जताते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jalan family husband wife cremated in Varanasi
22 फरवरी को बेटे का जन्मदिन मनाने की चल रही थी तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

सुबह अस्पताल से चल दिया बेटा
प्रेम जालान का घायल बेटा ऋषभ सोमवार देर रात बस्ती से गोरखपुर इलाज के लाया गया। मेडिकल कॉलेज रोड स्थित सिटी अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। सिटी स्कैन के बाद हालत स्थिर लगी। हाथ में फ्रैक्चर है, जिस वजह से डॉक्टरों प्लास्टर चढ़ा दिया था। सुबह जालान उत्सव के मैनेजर मिथलेश के साथ बेटा ऋषभ भी वाराणसी के लिए निकल गया।

विज्ञापन
Jalan family husband wife cremated in Varanasi
जालान उत्सव। (File) - फोटो : अमर उजाला।
दुकान नहीं खुली, पसरा रहा सन्नाटा
गोलघर गांधी गली में जालान उत्सव की दुकान मंगलवार को बंद रही। रोजाना की तरह आसपास के व्यापारी आए लेकिन चहल पहल नहीं दिखी। सबने मिलकर शोक संवेदना भी जताई। मेडिकल कॉलेज सहित अन्य जगहों पर स्थित दो और भी शोरूम बंद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed