उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली था। यह पहला मौका नहीं था जब सीएम योगी को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी यूपी के आजमगढ़ में योगी के काफिले पर हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी।
2 of 6
Cm yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू युवा वाहिनी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय ने बताया कि 7 सितंबर 2008 को योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ के डीएवी कॉलेज के मैदान में राष्ट्र रक्षा रैली का आयोजन करने जा रहे थे। इस बीच उनके काफिले पर हमला हुआ था।
3 of 6
Cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
7 सिंतबर की सुबह, गोरखनाथ मंदिर से करीब 25 वाहनों का काफिला निकला। मंदिर से काफिला निकलते ही रास्ते में अन्य गाड़ियां जुड़ती गईं। बड़हलगंज पहुंचते-पहुंचते सीएम के काफिले में 100 गाड़ियों की 10 किमी लंबी लाइन बन गई।
4 of 6
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी को आजमगढ़ में विरोध की पहले से ही आशंका थी, इसलिए टीम योगी पहले से ही तैयार थी। काफिला आजमगढ़ से थोड़ी ही दूर था तब योगी की गाड़ी बदल दी गई। योगी सुरक्षित काफिले के साथ शहर में स्थित डीएवी कॉलेज पहुंच गए।
5 of 6
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : पीटीआई
इस बीच खबर आई कि सीएम योगी के काफिले पर हमला हो गया। अचानक हमले से लोग हतप्रभ थे। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे टूटे और कई लोगों को चोटें आईं। उधर कॉलेज में सीएम योगी को सुनने के लिए 50 हजार से अधिक लोग जुट गए थे। लोगों ने योगी को मंच पर जाने से रोका लेकिन वे नहीं रुके।