फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सही तरीके से नहीं लगाया मास्क तो हो सकते हैं कोरोना संक्रमण के शिकार, डॉक्टर दे रहे हैं ये सलाह

Sat, 02 May 2020 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 May 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
How to use Mask to safe for coronavirus in India
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर में तमाम निर्देशों के बावजूद कुछ लोग मॉस्क को गलत तरीके से लगा रहे हैं। शहर में कई लोग इस तरह से मास्क लगाए नजर आ जाएंगे कि उनकी नाक खुली दिखेगी। कईयों का मास्क इतना गंदा है कि वह कुछ और बीमारियां जरुर दे जाएगा। डॉक्टरों ने इससे बचने की सलाह दी है।

Trending Videos
How to use Mask to safe for coronavirus in India
मास्क - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क लगाए घर से निकलने पर कानूनी कार्रवाई तक हो रही है। इसका असर यह हुआ कि लोगों में मास्क लगाने की आदत में इजाफा हुआ है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सही ढंग से मास्क नहीं लगा रहे। कई तो दम घुटने की बात कहते हुए नाक खुली छोड़ देते हैं। कई गले में लटकाए नजर आएंगे। डॉक्टर कहते हैं कि यह खतरनाक साबित हो सकता है।
How to use Mask to safe for coronavirus in India
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजिशियन डॉ. अश्वनी मिश्र ने कहा कि आमतौर पर देखा जा रहा है कि लोग गलत तरीके से मास्क लगाकर खतरे को दावत दे रहे हैं। सही तरीके से मास्क नहीं लगाया है तो इसका कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to use Mask to safe for coronavirus in India
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
फिजिशियन डॉ. वीएन अग्रवाल ने बताया कि सामान्य लोग कपड़े के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। मास्क लगाते समय ध्यान रखे कि नाक और मुंह दोनों ही ढंके हों। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि लोग मास्क को लटका कर छोड़ देते हैं जो उनकी शर्ट-टीशर्ट को छूता रहता है, यह बहुत ही खतरनाक है।
विज्ञापन
How to use Mask to safe for coronavirus in India
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
इन बातों का रखें ध्यान...
  • मास्क इस तरह से लगाएं कि नाक और मुंह पूरी तरह से ढंका रहे।
  • सही साइज का मास्क इस्तेमाल करें, न वह ज्यादा बड़ा हो न ज्यादा छोटा।
  • सर्जिकल मास्क का उपयोग केवल छह घंटे तक ही करें।
  • कपड़े के बने मास्क इस्तेमाल के बाद गर्म पानी और साबुन से धोकर अच्छी तरह जरूर सूखा लें।
  • उपयोग के बाद मास्क को सैनेटाइज करके कैंची से काट कर सही स्थान पर ही निस्तारित करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed